राहुल द्रविड़ हेड कोच

“राहुल द्रविड़ ने पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण छोड़ा हेड कोच का पद”- जय शाह

बतौर हेड कोच टी-20 वर्ल्ड कप था राहुल द्रविड़ का कार्यकाल।

Jay Shah & Rshul Dravid (Photo Source: Getty Images)
Jay Shah & Rshul Dravid (Photo Source: Getty Images)

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि राहुल द्रविड़ टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने रहना चाहते थे। शाह ने पहले एक क्रिकेटर, फिर एडमिनिस्ट्रेटर और कोच के रूप में भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए द्रविड़ की सराहना की।

जय शाह ने बताया राहुल द्रविड़ क्यों नहीं फिर से बने हेड कोच

बारबाडोस में रिपोर्टर से बात करते हुए जय शाह ने कहा कि, ” उन्होंने मुझसे कहा कि पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण वह पद छोड़ना चाहते हैं और हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। मैंने उन्हें पद पर बने के लिए रोका नहीं। राहुल भाई पिछले साढ़े पांच साल से भारतीय क्रिकेट की सेवा कर रहे हैं। वह तीन साल तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी के निदेशक रहे और फिर पिछले ढाई साल से वह टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में कार्यरत हैं।”

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ाने पर जय शाह ने कहा, “इस टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में रोहित शर्मा जितनी ही अहम भूमिका राहुल द्रविड़ की है। वह ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने टीम को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाया और वह टीम को छोड़ना नहीं चाहते थे, क्योंकि वह अपना काम पूरा करना चाहते थे।”

हालांकि, शाह ने यह नहीं बताया कि द्रविड़ का उत्तराधिकारी कौन होगा? माना जा रहा है कि भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर सीनियर मेंस टीम के कोच की कमान संभालने के लिए प्रबल दावेदार हैं। क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने हाल ही में मुख्य कोच के लिए इंटरव्यू लिएए थे, जिसमें गंभीर और भारत के पूर्व महिला कोच डब्ल्यूवी रमन को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

नए हेड कोच की नियुक्ति को लेकर जय शाह ने कहा कि,  ”कोच और चयनकर्ता दोनों की नियुक्तियां जल्द ही की जाएंगी। सीएसी ने इंटरव्यू लेकर दो नामों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है और मुंबई पहुंचने के बाद मैं उनके द्वारा तय किए गए निर्णय के अनुसार काम करूंगा। वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं, लेकिन श्रीलंका सीरीज से एक नया कोच होगा।”

close whatsapp