दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने परिवार से मिले Virat Kohli, बहन ने शेयर की तस्वीरें
दिल्ली पहुंचने के बाद बल्लेबाज Virat Kohli की कुछ खास तस्वीरें आई सामने।
अद्यतन - जुलाई 4, 2024 11:56 पूर्वाह्न

दिल्ली पहुंची टीम इंडिया को देखने के लिए हजारों फैन्स एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, इस दौरान Virat Kohli को लेकर क्रेज सबसे अलग लेवल पर था और उनके नाम के नारे लगाए जा रहे थे। इस बीच अब सोशल मीडिया पर कोहली की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
Virat Kohli ने फाइनल मैच में किया था कमाल
पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Virat Kohli अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे थे, लेकिन फाइनल मैच में इस खिलाड़ी ने वो काम कर दिया था जो सालों तक याद रखा जाएगा। जहां फाइनल मैच में कोहली ने 76 रन बनाए थे, साथ ही उनको मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था और उसके बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया था।
जब अपने परिवार से मिले बल्लेबाज Virat Kohli
*दिल्ली पहुंचने के बाद बल्लेबाज Virat Kohli की कुछ खास तस्वीरें आई सामने।
*जहां इन नई तस्वीरों में विराट अपने भाई विकास कोहली के साथ में आए नजर।
*साथ ही इस दौरान कोहली के भांजी और भतीजे सहित कई लोग थे उनके साथ मौजूद।
*सभी ने टी20 वर्ल्ड कप के मेडल के साथ ली तस्वीर, कोहली की बहन ने पोस्ट किया शेयर।
Virat Kohli की बहन ने ये तस्वीरें शेयर की है सोशल मीडिया पर
उत्साह ही अलग लेवल है टीम इंडिया के खिलाड़ियों का
Virat के कोच का भी बयान आया था
वहीं कोहली के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद उनको बचपन के कोच का बयान आया था, जहां राजकुमार शर्मा ने विराट के फैसले को सही करार दिया था। कोहली के कोच ने कहा था कि, उन्होंने जीत के साथ बड़े स्टेज में संन्यास का ऐलान किया है और अब वो टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे जो उनका फेवरेट प्रारूप है। आपको बता दें कि विराट के बाद रोहित ने भी मीडिया के सामने इस प्रारूप को अलविदा कह दिया था और अगले दिन जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल छोड़ दिया था।