जिंबाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में रियान पराग को उनके पिता ने दी T20I डेब्यू कैप - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिंबाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में रियान पराग को उनके पिता ने दी T20I डेब्यू कैप

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

IND vs ZIM (Pic Source-X)
IND vs ZIM (Pic Source-X)

इस समय भारतीय टीम जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में पहला टी20 मुकाबला खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें, इस दौरे में भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जबकि युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

इसी के साथ मेजबान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से तीन खिलाड़ियों ने अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया। जिंबाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा, बेहतरीन बल्लेबाज रियान पराग और शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपना टी20 डेब्यू किया।

इस दौरे में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा कि, ‘हम लोग पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। यह विकेट काफी अच्छा है। मुझे नहीं लगता यह बाद में भी बदलेगा। हम लोगों ने 11 सालों के बाद आईसीसी इवेंट जीता और अब हम सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। हमारे तीन डेब्युटेंट है। ध्रुव जुरेल, आशुतोष शर्मा और रियान पराग अपना डेब्यू करेंगे।’

रियान पराग को उनकी डेब्युटेंट कैप उनके पिता ने दी

बता दें, मैच के शुरू होने से पहले रियान पराग को उनकी डेब्युटेंट कैप उनके पिता ने ही दी। तमाम खिलाड़ियों ने इस पल का काफी अच्छी तरह से लुफ्त उठाया और उन्होंने युवा खिलाड़ी के लिए तालियां भी बजाई। रियान पराग खुद इस कैप को पाकर काफी खुश होंगे। बता दें, इन तीनों ही खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी यह अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

फिलहाल इस मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत काफी अच्छी की है और गेंदबाजी से जिंबाब्वे के ऊपर दबाव डाला है। भारतीय टीम सिर्फ पहले टी20 को ही नहीं बल्कि इस सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?