भारत की युवा ब्रिगेड पूरी तरह से हुई फेल, जिंबाब्वे ने पहले टी20 को किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत की युवा ब्रिगेड पूरी तरह से हुई फेल, जिंबाब्वे ने पहले टी20 को किया अपने नाम

इस मुकाबले में जिंबाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया और 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई।

Zimbabwe Team (Pic Source-X)
Zimbabwe Team (Pic Source-X)

आज यानी 6 जुलाई को भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहला टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में जिंबाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया और 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में सभी खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज क्लाइव मैदांडे ने 25 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29* रनों की बेहतरीन पारी खेली। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। क्लाइव के अलावा डियोंन मायर्स ने 23 रन बनाए जबकि ब्रायन बेनेट ने 22 रनों का योगदान दिया। कप्तान सिकंदर रजा ने 17 रन बनाए।

भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर चार विकेट झटके। रवि बिश्नोई के आगे जिंबाब्वे के बल्लेबाजों की एक ना चली। रवि बिश्नोई के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में अपना काम बखूबी से निभाया।

भारतीय बल्लेबाजों ने की खराब बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के साथ सबसे खराब बात यह रही कि उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और कोई भी खिलाड़ी इस मैच में साझेदारी नहीं बना पाया। अपना डेब्यू मैच खेल रहा है अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। ऋतुराज गायकवाड़ भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। रियान पराग दो रन के निजी स्कोर पर आउट हुए जबकि रिंकू सिंह भी अपना खाता नहीं खोल पाए।

भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 31 रनों की पारी खेली जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 27 रन बनाए। आवेश खान ने 16 रनों का योगदान दिया। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा भारतीय टीम की ओर से कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

जिंबाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि तेंदई चतारा ने भी तीन विकेट अपने नाम किए।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?