Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 8 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

आज जसप्रीत बुमराह ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है

social media trends
social media trends

7 जुलाई को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में क्रिस गेल का तूफान देखने को मिला, जहां उन्होंने महज 40 गेंदों में 70 रनों की जोरदार पारी खेली। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका चैंपियन ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में क्रिस गेल ने जो तूफानी बल्लेबाजी की कि 175 रनों का लक्ष्य भी छोटा पड़ गया।

वहीं हरारे में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को 100 रनों से मात दी। इस मैच में भारत की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और करियर का पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया। उन्होंने 47 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक शर्मा के माता-पिता और बहन ने अपने घर में शतक का जमकर लुफ्त उठाया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया की मुंबई में आयोजित विक्ट्री परेड के तीन दिन बाद जसप्रीत बुमराह ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ बुमराह ने कैप्शन लिखा है, “मैं पिछले कुछ दिनों के लिए बहुत आभारी हूं। मैं एक सपना जी रहा हूं और इसने मुझे खुशी और कृतज्ञता से भर दिया है।”

इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज 52 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर क्रिकेट जगत ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी है।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

 

 

close whatsapp