Team India के खिलाड़ी नजर आए Chill करते हुए, Zimbabwe को करीब से देखने का मिला मौका
Team India के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कुछ तस्वीरें शेयर की इंस्टा पर।
अद्यतन - Jul 9, 2024 10:57 am

इस समय युवा खिलाड़ियों से लबरेज Team India टी20 सीरीज के लिए Zimbabwe का दौरा कर रही है, जहां दोनों टीमों के बीच कुल 5 टी20 मैचों की सीरीज है और अभी तक 2 मैच हो चुके हैं। ऐसे में पहली बार Zimbabwe गए कुछ खिलाड़ी जमकर सैर-सपाटा भी कर रहे हैं, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली और कुछ तस्वीरें फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रही है।
सीरीज में की Team India ने वापसी
दूसरी ओर Team India और Zimbabwe के बीच अभी तक दो टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जहां पहले मैच में ही सभी हैरान रह गए थे। सीरीज के पहले ही टी20 मैच में Zimbabwe ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को हरा दिया था, जो क्रिकेट जगत में एक बड़ा उलटफेर था। लेकिन फिर अगले ही मैच में गिल की कप्तानी वाली टीम ने Zimbabwe को मात देते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया था और अभी 3 टी20 मैच बाकी हैं।
Team India के युवा खिलाड़ी निकले सैर-सपाटे पर
*Team India के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कुछ तस्वीरें शेयर की इंस्टा पर।
*अपने साथी खिलाड़ियों के साथ Zimbabwe में सैर-सपाटे पर निकला था गेंदबाज।
*जंगल सफारी पर निकले खलील के साथ नजर आए गिल, आवेश और अभिषेक।
*Chill मूड में दिखे ये खिलाड़ी, Giraffe के साथ सेल्फी लेते हुए आए नजर।
खलील अहमद ने ये तस्वीरें शेयर की है
बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी पोस्ट किया शेयर
इस सीरीज के बाद कहां जाएगी Team India?
वहीं Zimbabwe के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद, टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करने जाएगी। जहां इस दौरे पर भारतीय टीम और लंका के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो रोहित, बुमराह और विराट कोहली लंका टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर नहीं आएंगे और इन सभी खिलाड़ियों को लंबा आराम दिया जाएगा। ऐसे में इन सीनियर खिलाड़ियों की बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए 22 गज पर वापसी हो सकती है।