श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं केएल राहुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं केएल राहुल

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत अगस्त 2024 से हो सकती है।

KL Rahul (Photo Source: Getty Images)
KL Rahul (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम इस समय जिंबाब्वे के खिलाफ उन्हीं के घर में पांच मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। इस दौरे के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। यह लिमिटेड ओवर्स सीरीज भारत में ही खेली जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। यही नहीं उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के कप्तानी करते हुए भी देखा जा सकता है। ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया जाएगा। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली को भी इस सीरीज में आराम दिया जाएगा। यही नहीं यह गौतम गंभीर के कार्यकाल में खेली जाने वाली भारतीय टीम के लिए पहली सीरीज होगी और केएल राहुल को इसमें टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में केएल राहुल नहीं खेल पाए थे लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में उन्हें कप्तानी की भूमिका में भी देखा जा सकता है। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भारतीय टी20 टीम के कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।

पत्रकार विपुल कश्यप के मुताबिक, ‘केएल राहुल को रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है क्योंकि बोर्ड का मानना है कि लंबे फॉर्मेट में वो ज्यादा से ज्यादा रन बना सकते हैं।’

अगस्त महीने में खेली जा सकती है वनडे सीरीज

सूत्र के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। वहीं श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत अगस्त 2024 से हो सकती है। कप्तानी को लेकर अभी भी फैसला लिया जाना है। केएल राहुल के अलावा कप्तानी की भूमिका में हार्दिक पांड्या को देखा जा सकता है। हालांकि रिपोर्ट का यह भी मानना है की हार्दिक पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा नहीं जाएगा।

केएल राहुल का प्रदर्शन हमेशा से ही वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और युवा खिलाड़ियों को उनसे आगामी सीरीज में काफी कुछ सीखने को मिलेगा। राहुल भी इस बात से काफी खुश होंगे कि उन्हें आगामी सीरीज में यह महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी जा रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?