स्मृति मंधाना को है पूजा वस्त्राकर पर पूरा भरोसा, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अपनी टीम की साथी को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्मृति मंधाना को है पूजा वस्त्राकर पर पूरा भरोसा, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अपनी टीम की साथी को लेकर दिया बड़ा बयान

पूजा वस्त्राकर की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से ही भारत ने अंतिम टी20 में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 10 विकेट से हराया था और इस सीरीज में 1-1 के बराबरी की थी।

Pooja Vastrakar (Photo Source: Getty Images)
Pooja Vastrakar (Photo Source: Getty Images)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत बहुत जल्द बांग्लादेश में होने वाली है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने पूजा वस्त्राकर को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें, पूजा वस्त्राकर ने हाल ही में खत्म हुई दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।

उन्होंने इस सीरीज में कुल 8 विकेट लिए थे और फाइनल मैच में 13 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। पूजा वस्त्राकर की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से ही भारत ने अंतिम टी20 में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 10 विकेट से हराया था और इस सीरीज में 1-1 के बराबरी की थी। स्मृति मंधाना को पूरा भरोसा है कि आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जो बांग्लादेश में खेला जाना है उसमें बेहतरीन तेज गेंदबाज ऑलराउंडर धमाकेदार प्रदर्शन करेंगी।

न्यूज18 के मुताबिक स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘पहले दो मुकाबलों में विकेट सपाट थे और उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की। पूजा यह काम लगातार करती हुई आ रही है और वर्ल्ड कप में भी वो हमारी टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी होगी। गेंद से वो कमाल का प्रदर्शन कर रही है। यह काफी लंबी सीरीज थी और गेंदबाज के रूप में मैं यह सोच रही हूं कि कैसे उन्होंने बिना थके हमारी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।’

हमें उन पर पूरा भरोसा है: स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना ने आगे कहा कि, ‘बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्होंने जैसी गेंदबाजी की थी खास तौर पर अंतिम ओवर्स में मुझे यह देखकर बहुत ही अच्छा लगा था। पिछले कुछ समय में उनकी गेंदबाजी में काफी फर्क देखने को मिला है। जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत हुई थी तब हमें उन पर पूरा भरोसा था।

यही नहीं उन्होंने इस सीरीज के लिए काफी अभ्यास भी किया था। पूजा खुद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी। सभी खिलाड़ियों ने इस सीरीज में धुआंधार प्रदर्शन किया था। अपने प्रदर्शन की बात करूं तो मैंने एनसीए में इस सीरीज के शुरू होने से पहले काफी अभ्यास किया। मैं काफी घंटो तक कैंप में बल्लेबाजी करती थी और इससे मुझे काफी मदद मिली।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?