PCB ने लिया बड़ा फैसला, टोनी हेमिंग को मुख्य पिच क्यूरेटर के रूप में 2 साल के अनुबंध के लिए नियुक्त किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

PCB ने लिया बड़ा फैसला, टोनी हेमिंग को मुख्य पिच क्यूरेटर के रूप में 2 साल के अनुबंध के लिए नियुक्त किया

टोनी हेमिंग के पास मेलबर्न, पर्थ और होबार्ट ग्राउंड में काम करने का अनुभव है।

Tony Hemming (Pic Source-X)
Tony Hemming (Pic Source-X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के टोनी हेमिंग को मुख्य पिच क्यूरेटर के रूप में अगले 2 साल के अनुबंध में नियुक्त किया है। बता दें, इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विदेशी क्यूरेटर एंडी एटकिंसन को नियुक्त किया था ताकि उनके देश की पिच की क्वालिटी और भी बेहतर हो सके। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी विदेशी क्यूरेटर को लंबे समय के अनुबंध का ऑफर किया गया है।

टोनी हेमिंग वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के हैं और पिछले काफी समय से वो आईसीसी के साथ कार्य कर रहे हैं और पिच को और भी बेहतर कर रहे हैं। टोनी हेमिंग के पास मेलबर्न, पर्थ और होबार्ट ग्राउंड में काम करने का अनुभव है। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश, सऊदी अरब और अमेरिका की पिच को भी बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विदेशी क्यूरेटर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है कि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी अपने घर में खेली जाने वाली सीरीज से पहले पिच की क्वालिटी को और भी बेहतर किया जा सके।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टोनी हेमिंग को किया नियुक्त

टोनी हेमिंग के ऊपर अब काफी बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है। अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी पाकिस्तान में ही खेला जाना है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए पिच की तैयारी अब टोनी हेमिंग को ही करनी पड़ेगी। काफी समय के बाद आईसीसी का कोई इवेंट पाकिस्तान में होने वाला है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इसको लेकर काफी गंभीर है और वो खुद यह चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए पिच तैयार कर दी जाए।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, ‘टोनी हेमिंग आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पिच की तैयारी पर भी काफी फोकस करेंगे। हमें काफी खुशी है कि वो हमारे साथ जुड़ने जा रहे हैं। बता दें, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह रावलपिंडी में खेले जाएंगे और इसकी शुरुआत 21 अगस्त से होगी।

पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्हें अब और भी बेहतर प्रदर्शन करने की बेहद जरूरत है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन टीम को आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?