आप श्रीलंका क्रिकेट टीम के इस विश्व कप विजेता कप्तान को नहीं पहचान पाएंगे, खुद ही देख लें फोटो - क्रिकट्रैकर हिंदी

आप श्रीलंका क्रिकेट टीम के इस विश्व कप विजेता कप्तान को नहीं पहचान पाएंगे, खुद ही देख लें फोटो

इस खिलाड़ी ने श्रीलंका को जिताया था पहला वर्ल्ड कप

Arjuna ranatunga (Image Credit- Twitter X)
Arjuna ranatunga (Image Credit- Twitter X)

Arjuna Ranatunga Latest Photos on Social Media: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) की हाल में ही एक फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर हो रही है। इस वायरल फोटो में अर्जुन एकदम पहचान में नजर नहीं आ रहे हैं।

गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 1996 के वर्ल्ड कप को अर्जुन की कप्तानी में जीता था, और उस टूर्नामेंट में इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। यह पहला मौका था, जब किसी तरह के वर्ल्ड कप में श्रीलंका चैंपियन बना था।

दूसरी ओर, खेल से संन्यास लेने के बाद अर्जुन ने राजनीति में प्रवेश किया और वह श्रीलंका में संसद सदस्य भी थे। तो वहीं अब अर्जुन और पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में कपिल देव तो पहचान में नजर आ रहे हैं, लेकिन अर्जुन को क्रिकेट फैंस नहीं पहचान पा रहे हैं। क्योंकि इस फोटो में अर्जुन का चेहरा बूढ़ा और वजन कम होता हुआ नजर आया है।

देखें कपिल देव और अर्जुन रणतुंगा की ये वायरल फोटो

1996 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अर्जुन की फोटो

इसी महीने श्रीलंका का दौरा करेगी टीम इंडिया

गौरलतब है कि इस महीने के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर होगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई को होने वाले पहले मैच से होगी, तो इसके बाद 28 जुलाई को दूसरा और 30 जुलाई को तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा।

टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद 2 अगस्त से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। तो वहीं 4 अगस्त को दूसरा और 7 अगस्त को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। बता दें कि टी20 सीरीज के सभी मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, तो वनडे सीरीज के सभी मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जाएंगे।

close whatsapp