जुलाई 25- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी।
अद्यतन - Jul 25, 2024 4:55 pm

1) IPL 2025 Mega Auction से पहले फ्रेंचाइजियों ने की बड़ी मांग, 5-6 खिलाड़ी हों रिटेन, RTM को लेकर हुआ बवाल
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो लगभग हर टीम चाहती है कि मेगा ऑक्शन अब से पांच साल में एक बार होना चाहिए। आईपीएल में नियम है कि हर तीन साल में ऑक्शन होना चाहिए, लेकिन दो बार ऐसा भी हुआ है, जब 4-4 साल पर मेगा ऑक्शन हुआ है। यही कारण है कि टीमें चाहती हैं कि मेगा ऑक्शन को पांच साल में एक बार आयोजित किया जाना चाहिए।
2) “शमी के चेहरे से खून, गाड़ी की उड़ी धज्जियां…” कार एक्सीडेंट की घटना सुन कांप जाएगी रूह
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मैदान के अंदर और बाहर कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, मोहम्मद शमी को जल्द ही मैच फिक्सिंग मामले में क्लीन चिट मिल गई। लेकिन कुछ ही दिनों बाद मोहम्मद शमी एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे, उस हादसे में शमी की जान चली जाती। शमी ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में हादसे के बारे में बात की। इस मौके पर मोहम्मद शमी के साथ उनके मित्र विधायक उमेश कुमार भी मौजूद थे।
3) अर्शदीप सिंह को मिल सकता है बॉर्डर-गावस्कर में खेलने का मौका, BCCI तैयार कर रहा है खास प्लान
भारतीय सेलेक्टर्स बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में चुनने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने अब तक केवल लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में ही भारत के लिए खेला है। उन्होंने भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत के दौरान सभी को प्रभावित किया और ऐसी चर्चाएं हैं कि उन्हें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।
4) “होटल दूर, फिर भी 6 मिनट में खिलाड़ी पहुचेंगे स्टेडियम”, Champions Trophy के लिए पाकिस्तान का भयंकर इंतजाम
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट (Salman Butt) को भरोसा है कि आगामी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) एक बड़ी सफलता होगी, क्योंकि इसकी मेजबानी पाकिस्तान में की जाएगी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का कहना है कि 2024 टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका को मेजबान चुना गया था, लेकिन वहाँ क्रिकेट लोकप्रिय नहीं था। जिसके वजह से टूर्नामेंट का आयोजन धूम-धाम से नहीं हो पाया और न ही ज्यादा चर्चा में रहा। बट ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि कैसे ICC Champions Trophy 2025 पाकिस्तान की धरती पर होगी तो चीजें बहुत अलग होंगी।
5) टी-20 सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम में हुआ उलटफेर, दो तेज गेंदबाज हुए बाहर
श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई होने वाला है। इस सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले श्रीलंकाई टीम को दोहरा झटका लगा है। टीम के दो स्टार तेज गेंदबाज पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। दुष्मंता चमीरा ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण से पीड़ित होने के कारण भारत के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं अब नुवान तुषारा भी उंगली में लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
6) हार्दिक को कप्तानी से हटाने के पीछे बड़ी साजिश, कृष्णमाचारी श्रीकांत ने खोले बड़े राज
पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने आरोप लगाया है कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी से हटाने के पीछे एक बड़ी साजिश है। कप्तानी गंवाने के लिए चयनकर्ताओं ने जो कारण बताए हैं, वे उचित नहीं हैं। उनका कहना है जरूर हार्दिक पांड्या के खिलाफ ड्रेसिंग रूम से किसी ने शिकायत की है जिसके वजह से उन्हें कप्तानी से हटाया गया है।
7) परिवार की सुरक्षा का Rohit Sharma रखते हैं पूरा ध्यान, एयरपोर्ट पर वाइफ-बेटी के लिए बने बॉडीगार्ड
जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जहां इस सीरीज में आपको Rohit Sharma और विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दोनों दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था, ऐसे में दोनों अपने-अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और इस बीच रोहित का एक वीडियो सामने आया है।
8) गंभीर के खास KL Rahul ने शुरू की तैयारी, आने वाली है टीम इंडिया से उनके फिर से खेलने की बारी
काफी समय से KL Rahul वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ उनकी भारतीय टीम में वापसी होने जा रही है। जिसे लेकर खुद राहुल काफी ज्यादा उत्साहित हैं, इस बीच राहुल ने 22 गज अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और काफी वायरल भी हो रहा है।
9) Ajinkya Rahane ने खटखटाया वापसी का दरवाजा, इंग्लैंड में जाकर खेली तूफानी पारी
टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कई महीनों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। रहाणे इससे पहले IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। वहीं अब वो इंग्लैंड में लिस्ट ए क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। 24 जुलाई को नॉटिंघमशायर के खिलाफ 2024 इंग्लैंड वनडे कप के पहले मैच में 60 गेंदों में शानदार 71 रन बनाकर लीसेस्टरशायर को शानदार शुरुआत दी।
10) अपने सबसे खास मित्र की आई Ishan Kishan को याद, दोनों के बीच है सबसे तगड़ा Bromance
टीम इंडिया में लंबे समय बाद कई खिलाड़ियों की हाल ही में वापसी हुई है, लेकिन इस लिस्ट से Ishan Kishan का नाम गायब है। जहां BCCI से पंगा लेना इस खिलाड़ी को काफी भारी पड़ गया था, ऐसे में ईशान के इंटरनेशनल करियर पर एक लंबा ब्रेक लग चुका है। इस बीच युवा बल्लेबाज ने अपने खास दोस्त संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसे फैन्स खासा पसंद कर रहे हैं।