Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपनी भारतीय प्लेइंग XI चुनी

Social Media Trends
Social Media Trends

भारत और श्रीलंका के बीच आज से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारतीय टीम नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलने उतरेगी। वहीं मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर नजर आएंगे। वहीं मैच से पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के अभ्यास करने का वीडियो साझा किया है।

पहला टी-20 मुकाबला आज शाम 7 बजे से पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। और आप लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।

मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी। उन्होंने अपने प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को रखा है।

वहीं नए कोच के साथ सूर्यकुमार यादव नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। दरअसल, उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह गेंदबाजी एक्शन में दिख रहे हैं, जबकि दूसरे तस्वीर में वह बैटिंग के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सूर्यकुमार ने कैप्शन लिखा है, “𝙍𝙚𝙣𝙚𝙬𝙚𝙙 𝙨𝙥𝙞𝙧𝙞𝙩.. 𝘳𝘢𝘳𝘪𝘯𝘨 𝘵𝘰 𝘨𝘰!”

 

 

 

 

 

 

close whatsapp