पृथ्वी शॉ को लगातार मौके तो मिले लेकिन...: भारतीय खिलाड़ी को लेकर रिकी पोंटिंग ने रखा अपना पक्ष - क्रिकट्रैकर हिंदी

पृथ्वी शॉ को लगातार मौके तो मिले लेकिन…: भारतीय खिलाड़ी को लेकर रिकी पोंटिंग ने रखा अपना पक्ष

रिकी पोंटिंग का मानना है कि पृथ्वी शॉ को मौका तो मिला लेकिन वो उसे अच्छी तरह से भुना नहीं पाए।

Ricky Ponting and Prithvi Shaw
Ricky Ponting and Prithvi Shaw. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने हाल ही में भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के क्रिकेटिंग करियर को लेकर अपना पक्ष रखा है। बता दें, पृथ्वी शॉ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छी शुरुआत की थी लेकिन जैसे-जैसे उनका करियर आगे बढ़ता रहा उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिली।

पृथ्वी शॉ इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भाग ले चुके हैं और रिकी पोंटिंग की कोचिंग में उन्होंने 3 साल इस फ्रेंचाइजी की ओर से भाग लिया है। रिकी पोंटिंग का मानना है कि पृथ्वी शॉ को मौका तो मिला लेकिन वो उसे अच्छी तरह से भुना नहीं पाए। उनके मुताबिक वर्ल्ड क्रिकेट में पृथ्वी शॉ जैसा खिलाड़ी किसी भी टीम में शामिल हो सकता है लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन की वजह से बेहतरीन खिलाड़ी को मौका नहीं मिल रहा है।

रिकी पोंटिंग ने क्रिकबज को बताया कि, ‘मैं शुरुआत इस चीज से करना चाहूंगा कि मैं किसी भी एक खिलाड़ी के बारे में बात नहीं करना चाहूंगा लेकिन पृथ्वी शॉ को बाहर नहीं करना चाहिए। वो सच में कमाल के खिलाड़ी है। शॉ किसी भी टीम में शामिल हो सकते हैं। उनकी जो कला है वो किसी भी टीम में शामिल किया जा सकते हैं। आप यह भी कह सकते हैं कि साल के बीच में हम उनको अपनी दिल्ली कैपिटल्स टीम में भी शामिल नहीं कर पा रहे थे।

एक कोच के रूप में यह मुझे भी काफी खराब लगा था कि हमारे पास ऐसे कई शानदार खिलाड़ी थे लेकिन हम उनके अंदर से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दुनिया के सामने नहीं रख पा रहे थे। लेकिन कभी-कभी आप काफी कुछ करने के चक्कर में और निराशाजनक प्रदर्शन करने लगते हैं।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 और 2024 सीजन में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन रहा था काफी खराब

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने 2019 सीजन में 353 रन बनाए थे जबकि 2021 सीजन में इस बेहतरीन खिलाड़ी ने 479 रन जड़े थे। हालांकि 2023 और 2024 सीजन को मिलाकर उन्होंने 16 मैच में सिर्फ 304 रन बनाए थे।

पृथ्वी शॉ ने भारत की ओर से अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2021 में खेला था। रिकी पोंटिंग भी यही चाहते हैं कि यह युवा खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करें और एक बार फिर से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सके। उन्हें भी युवा खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?