Rohit Sharma Photoshop Belly fat: क्या रोहित शर्मा ने पेट छुपाने के लिए फोटोशॉप की अपनी इमेज- Fact Check
आरोप लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा ने पतला दिखने के लिए खुद अपनी तस्वीर फोटोशॉप की?
अद्यतन - जुलाई 31, 2024 2:32 अपराह्न

Rohit Sharma Photoshop Belly fat: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है और अब 3 मैचों की वनडे सीरीज भी कब्जा करने की फिराक में है। वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा-विराट कोहली ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं।
रोहित शर्मा ने खुद को पतला दिखाने के लिए फोटोशॉप तस्वीर की पोस्ट
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाजों में से एक होने के बावजूद, बार-बार अपनी फिटनेस को लेकर फैंस का निशाना बनते हैं। वह अक्सर अपने ‘भारी शरीर’ के लिए ट्रोल होते रहे हैं। लेकिन इन सबसे बचने के लिए उन्होंने एक तरकीब लगाई और बुरी तरह फंस गए।
दरअसल, भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान Rohit Sharma एक फोटोशॉप्ड तस्वीर के कारण खबरों में आ गए हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा ने पतला दिखने के लिए खुद अपनी तस्वीर फोटोशॉप की?
Slim rohit sharma 🔥
Until you zoom in on the right hand 😭 https://t.co/zM1MBZeu7i pic.twitter.com/s1WDIdacMa— 🔸Divyanshu🔸 (@ORANGUTANo_o) July 30, 2024
Fact Check- Rohit Sharma Photoshop Belly fat (क्या रोहित शर्मा ने खुद को पतला दिखाने के लिए तस्वीर को किया फोटोशॉप?)
अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो ऐसा प्रतीत होता है कि ‘हिटमैन’ ने वास्तव में अपनी तस्वीर में कुछ बदलाव किए हैं। उपरोक्त पहली तस्वीर आधिकारिक बीसीसीआई अकाउंट द्वारा साझा की गई थी। जबकि दूसरा पोस्ट रोहित ने खुद अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया था।
Why go to gym when you can do photoshop 😈
– Rohit Sharma pic.twitter.com/cTiefmRrpG— Abhinav (@TotalKohli) July 30, 2024
हालांकि, जैसा कि हम दूसरी तस्वीर में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं, रोहित का दाहिना हाथ काफी अजीब, लगभग घुमावदार और स्पष्ट रूप से डिजिटल रूप से बदला हुआ दिखाई दे रहा है। यहां तक कि बीसीसीआई द्वारा अपलोड की गई तस्वीर की तुलना में उनका पेट थोड़ा फ्लैट लग रहा है।
Rohit's post. BCCI's post.
Fatty editing his stomach. pic.twitter.com/VRLA5TD10K
— 𝅙 (@kyabataubhai) July 30, 2024
गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच 2 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रहा है। सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त और तीसरा मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं। विराट कोहली और कुलदीप यादव भी वापसी कर रहे हैं।