UAE में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए एकदम तैयार है अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम
यह सीरीज खिलाड़ियों की अंडर 19 एशिया कप की तैयारियों को मजबूती प्रदान करेगी।
अद्यतन - Aug 1, 2024 5:18 pm

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस साल नवंबर की शुरुआत में अंडर-19 ट्राई सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में यूएई के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें भी हिस्सा लेने वाली हैं।
इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) अपनी अंडर-19 टीम भेजने के लिए एकदम तैयार है। वहीं इस सीरीज से आगामी अंडर-19 एशिया कप की तैयारी में अफगानी खिलाड़ियों को निश्चित तौर पर मदद मिलने वाली है।
बता दें कि अंडर-19 ट्राई सीरीज का पहला मैच 13 नवंबर को, तो फाइनल मैच 26 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में यूएई का सामना अफगानिस्तान से होने वाला है। इसके अलावा इस ट्राई सीरीज के मैच किस मैदान पर होंगे, इसको लेकर अभी तक यूएई क्रिकेट बोर्ड ने कोई घोषणा नहीं की है।
लेकिन इस बात की संभावना है कि सीरीज के ज्यादातर मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम या शाहजाह में खेले जा सकते हैं। इसके अलावा अबू धाबी में कुछ मैच होने की संभावना है। पूरी सीरीज के दौरान फाइनल सहित कुल 7 मैच खेले जाएंगे।
दूसरी ओर, इस बात को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के सीईओ Naseeb Khan ने अपने एक बयान में कहा- हम पाकिस्तान और यूएई के साथ U19 त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेने के लिए रोमांचित हैं। यह श्रृंखला हमारे युवा क्रिकेटरों को महत्वपूर्ण अनुभव और प्रतिस्पर्धी अनुभव प्राप्त करने के लिए एक शानदार प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराने वाली है।
UAE में होने वाली अंडर-19 ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल
| तारीख (Date) | फाॅर्मेट (Format) | वेन्यू (Venue) |
| November 13 | Pakistan vs UAE | घोषणा होना बाकी |
| November 15 | Afghanistan vs Pakistan | घोषणा होना बाकी |
| November 17 | UAE vs Afghanistan | घोषणा होना बाकी |
| November 19 | Afghanistan vs Pakistan | घोषणा होना बाकी |
| November 21 | UAE vs Afghanistan | घोषणा होना बाकी |
| November 23 | Pakistan vs UAE | घोषणा होना बाकी |
| November 26 | Final | घोषणा होना बाकी |