महिला एशिया कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अब श्रीलंकाई टीम आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी सीरीज
इस द्विपक्षीय सीरीज में दो टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
अद्यतन - अगस्त 1, 2024 7:29 अपराह्न
![]()
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम पहली बार द्विपक्षीय सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। यह दौरा अगस्त महीने में ही होगा। बता दें, इस द्विपक्षीय सीरीज में दो टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंकाई टीम 6 अगस्त को आयरलैंड के लिए रवाना होगी।
बता दें कि, चमारी अट्टापट्टू की कप्तानी में श्रीलंका ने हाल ही में महिला एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में श्रीलंका महिला टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और फाइनल में भारत को मात दी।
वहीं अब श्रीलंका की टीम आयरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी। आयरलैंड की इस साल की य ह तीसरी द्विपक्षीय सीरी़ज है। इस साल आयरिश टीम अभी तक एक भी द्विपक्षीय सीरी़ज नहीं हारी है। दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम ने 2024 में 23 लिमिटेड ओवर मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18 में जीत दर्ज की है।
आयरलैंड महिला टीम के सामने श्रीलंका का रिकॉर्ड वनडे और टी20 फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है। इन दोनों ही प्रारूपों में अभी तक श्रीलंका को आयरलैंड के खिलाफ हार नहीं मिली है।
आयरलैंड का यह दौरा 11 अगस्त से शुरू होगा और समापन 20 अगस्त को होगा। इस दौरे की शुरुआत दो टी20 मुकाबलों से होगी। दोनों टी20 मैच क्रमश: 11 और 13 अगस्त को डबलिन में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज 16 अगस्त से शुरू होगी। बता दें, यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप चक्र 2022-2025 के अंतर्गत खेली जाएगी।
आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में श्रीलंका इस समय सातवें पायदान पर है
आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में श्रीलंका इस समय सातवें पायदान पर है, जबकि आयरलैंड दसवें नंबर पर है।