Paris Olympics में Swapnil Kusale के मेडल जीतने के बाद क्रिकेट जगत ने दी ढेरों शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

Paris Olympics में Swapnil Kusale के मेडल जीतने के बाद क्रिकेट जगत ने दी ढेरों शुभकामनाएं

स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में यह मेडल जीता, जिसे मैराथन ऑफ शूटिंग भी कहा जाता है।

Swapni Kusale (Pic Source-X)
Swapni Kusale (Pic Source-X)

स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में यह मेडल अपने नाम किया है, जिसे मैराथन ऑफ शूटिंग भी कहा जाता है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत का तीसरा मेडल है। भारत ने तीनों ही मेडल शूटिंग में जीते हैं। स्वप्निल कुसाले से पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह पेरिस गेम्स में मेडल जीत चुके हैं। ओलंपिक इतिहास की बात करें तो स्वप्निल मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय शूटर हैं।

इसी के साथ क्रिकेट जगत ने स्वप्निल कुसाले के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। स्वप्निल कुसाले के प्रदर्शन से भारतीय फैन्स काफी खुश नजर आए। यही नहीं क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से स्वप्निल को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी। इससे पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह की भी फैंस ने जमकर प्रशंसा की थी।

स्वप्निल कुसाले ने रचा इतिहास

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंग के क्वालिफिकेशन राउंड बुधवार को खेले गए। भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने कुल 590 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने नीलिंग में 198, प्रोन में 197 और स्टैंडिंग 195 का स्कोर किया। बता दें, फाइनल में स्वप्निल कुसाले ने 451.4 पॉइंट के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। चीन के लियु युकान ने 463.6 पॉइंट के साथ गोल्ड जीता। यूक्रेन के शूटर शेरी कुलिश (461.3) ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल मनु भाकर ने जीता था। उन्होंने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीतकर मेडल टैली में भारत का खाता खोला था। इसके बाद मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने मंगलवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। अब पेरिस ओलंपिक के मेडलिस्ट में स्वप्निल कुसाले का नाम भी जुड़ गया है।

माता-पिता ने बेटे की जीत पर व्यक्त की खुशी

स्वप्निल कुसाले के माता पिता ने कहा कि उन्हें यकीन था कि उनका बेटा तिरंगे और देश के लिए पदक जीतेगा। स्वप्निल के पिता ने पत्रकारों से कहा, ‘हमने उसे उसके खेल पर फोकस करने दिया और कल फोन भी नहीं किया।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले 10-12 साल से वह घर से बाहर ही हैं और अपनी निशानेबाजी पर फोकस कर रहा है। उसके पदक जीतने के बाद से हमें लगातार फोन आ रहे हैं।’

स्वप्निल की मां ने कहा, ‘वह सांगली में पब्लिक स्कूल में था जब निशानेबाजी में उसकी रुचि जगी। बाद में वह ट्रेनिंग के लिए नासिक चला गया।’ वहीं स्वप्निल कुसाले ने अपने प्रदर्शन पर कहा, ‘अभी तक अनुभव बहुत अच्छा रहा है। मुझे निशानेबाजी पसंद है और मुझे खुशी है कि इतने लंबे समय से कर पा रहा हूं। मनु भाकर को देखकर आत्मविश्वास आया है। वह जीत सकती है तो हम भी जीत सकते हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?