Rohit Sharma Video

“अब मेरा टाइम हो चूका है….”- ODI सीरीज शुरू होने से पहले रोहित ने कही कुछ बड़ी बातें, कोच गंभीर का भी किया जिक्र

रोहित की कप्तानी में भारत ने जीता था टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब।

Rohit Sharma (Photo Source: X)
Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस समय आगामी वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार, 02 अगस्त को होना है। वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में भारत की सफल टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह रोहित का पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने के बाद अब कप्तान रोहित इस सीरीज का आगाज भी पहले मैच को जीतकर करना चाहेंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा ने अपनी नई शुरुआत को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की खिताबी जीत को याद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित कहते हैं कि वो उनके लिए बेहद ही खास पल था। रोहित ने कहा ये पल जिंदगी भर उनके साथ रहेगा। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर रोहित ने कहा अब मेरा समय बीत चुका है।

Rohit Sharma का वीडियो बीसीसीआई ने किया शेयर

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रोहित शर्मा ने कहा, “क्या शानदार महीना था। मजा ही आ गया। ऐसा पल जो जिंदगी भर हमारे साथ रहेगा। काफी हद तक अभी भी महसूस होता कि मैं छोटे फॉर्मेट के लिए अभी भी खेलने उतर सकता हूं। लेकिन अब मेरा टाइम हो चुका है और मैंने इसे काफी एन्जॉय किया।”

रोहित ने आगे कहा, “अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। हमारे लिए फील्ड पर वापस आने का समय आ गया है। एक नए दौर के साथ, एक नई शुरुआत, एक नए कोच के साथ। एक साझेदारी जो भारतीय क्रिकेट को ऊँचाई पर ले जाएगी। यह समय अब आगे बढ़ने का है। उसी ऊर्जा और जज्बे के साथ, टीम इंडिया कुछ नए और जाने-पहचाने चेहरों के साथ मैदान पर एक बार फिर उतरेगी। यह आपकी टीम इंडिया है और यह आपका कप्तान रोहित शर्मा बोल रहा है।”

बता दें कि गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने अपनी पहली टी20 सीरीज को 3-0 से जीता। जिसके बाद अब वनडे सीरीज की बारी है। कप्तान रोहित शर्मा भी अब नए हेड कोच के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

close whatsapp