Rohit Sharma: कोहली की तरह रोहित शर्मा भी भारत छोड़कर इस देश में बसने को तैयार, खरीद चुके हैं घर- Fact Check
टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा अभी से ही क्रिकेट को अलविदा कहकर घर बसाने के बारे में सोच रहे हैं।
अद्यतन - अगस्त 2, 2024 2:33 अपराह्न

Rohit Sharma planning to settle abroad : कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित हो गया कि अब ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।
वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर कोहली को लेकर कुछ ऐसी अफवाहें सामने आई कि विराट कोहली परिवार के साथ लंदन में बसना चाहते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक विराट या अनुष्का की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। अब कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि Rohit Sharma भी देश छोड़कर विदेश में बसने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं।
भारत छोड़कर रोहित शर्मा न्यूयॉर्क में बसेंगे?
Rohit Sharma to Leave India and Settle in New York: सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, रोहित शर्मा भारत छोड़ सकते हैं। कथित तौर पर हिटमैन विदेश में एक नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा अमेरिका के लोकप्रिय शहर न्यूयॉर्क में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
रोहित शर्मा के विदेश में बसने की क्या है वजह?
इंटरनेट पर इस बात पर भी बहस चल रही है कि स्टार क्रिकेटर भारत छोड़कर विदेश में क्यों बसते हैं। दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली की दीवानगी के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। वे भारत में पर्सनल लाइफ खुल कर नहीं जी सकते हैं। क्योंकि वे कहीं भी जाते हैं लोग उनके पीछे पड़ जाते हैं और साथ ही उनसे मिलने और तस्वीरें लेने की मांग करते हैं।
ऐसे में विदेश ही उनके पास एक ऑप्शन होता है जहां वह अपनी लाइफ खुल कर जी सकते हैं। इसी वजह से रोहित और कोहली ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विदेश में बसने के बारे में सोचा होगा।
Fact Check- Is Rohit Sharma planning to settle abroad? (क्या रोहित शर्मा भारत छोड़कर विदेश में बसने का प्लान बना रहे हैं?)
रोहित शर्मा को लेकर ऐसी जो भी बातें सोशल मीडिया पर की जा रही है, फिलहाल उसका कोई भी प्रमाण नहीं है। ऐसे में इन खबरों को सही नहीं माना जाना चाहिए, जब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आता है। इसलिए यह खबर फिलहाल एक अफवाह है और इसकी सच्चाई की गारंटी न के बराबर है।