Rohit Sharma glared at Arshdeep Singh पहला वनडे मैच टाई होने के बाद रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह को घूरा

SL vs IND: मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप को गुस्से में घूरते हुए नजर आए कप्तान रोहित, फोटोज हुई सोशल मीडिया पर वायरल

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच हुआ था टाई।

Rohit Sharma & Arshdeep Singh (Photo Source: X)
Rohit Sharma & Arshdeep Singh (Photo Source: X)

भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे टाई होने के बाद भारतीय प्लेयर अर्शदीप सिंह फैंस के निशाने पर हैं। 47वें ओवर में जब टीम इंडिया को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी और हाथ में भी एक ही विकेट था, तब बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने खराब शॉट खेलकर खुद का विकेट गंवा दिया और मैच टाई पर समाप्त हुआ। मैच के बाद सोशल मीडिया पर तो अर्शदीप सिंह के इस शॉट की काफी आलोचना हुई ही, साथ ही मैच के बाद हाथ मिलाते हुए रोहित शर्मा उन्हें घूरते हुए भी नजर आए।

रोहित का यह गुस्सा जायज भी था, क्योंकि जब अर्शदीप बल्लेबाजी करने आए थे तो टीम को 14 गेंदों पर मात्र 1 रन की दरकार थी। उस समय वह बड़ा शॉट नहीं बनता था, अगर अर्शदीप सिंह आराम से खेलकर एक रन भी ले लेते तो भारत इस मैच को आसानी से जीत सकता था।

मैच खत्म होने के बाद Rohit Sharma ने Arshdeep Singh को दिखाई आंखें

मैच के बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह की खूब आलोचना हुई। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मैच के बाद हाथ मिलाते हुए रोहित शर्मा अर्शदीप सिंह को गुस्से में घूरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अर्शदीप सिंह की आंखें झुकी हुई हैं। इस दौरान कई फैंस ने तो यह भी कहा कि अर्शदीप सिंह धोनी की तरह विनिंग छक्का लगाकर हीरो बनने चले थे, लेकिन वह हीरो की जगह जीरो जरूर बन गए।

बात मुकाबले की करें तो, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बोर्ड पर लगाए। स्पिन फ्रेंडली इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए टिक पाना आसान नहीं था। हालांकि, इसके बावजूद वेल्लालागे ने 65 गेंदों पर 7 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने भी अर्धशतक जड़ा। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल सर्वाधिक 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। पहले 10 ओवर में रोहित शर्मा ने 47 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली। हालांकि, हिटमैन के आउट होने के बाद भारत की रन गति पर लगाम लग गया और अंत में पूरी टीम 47.5 ओवर में 230 रन पर सिमट गई और मैच टाई हो गया।

close whatsapp