WI vs SA, 1st Test, Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट- सारी जानकारी जानें यहां- क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs SA, 1st Test, Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट- सारी जानकारी जानें यहां-

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 7-11 अगस्त तक त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

WI vs SA (Photo Source: Getty Images)
WI vs SA (Photo Source: Getty Images)

WI vs SA, 1st Test, Match Preview: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 7 अगस्त से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। मेजबान टीम ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं साउथ अफ्रीकी टीम ने पिछला टेस्ट सीरीज फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। बता दें काफी सारे बड़े खिलाड़ी SA20 के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं बने थे। साउथ अफ्रीका को इस सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। त्रिनिदाद में पहले टेस्ट मैच से पहले साउथ अफ्रीकी टीम ने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप 11 के साथ वॉर्म-अप मैच भी खेला, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ।

WI vs SA, 1st Test: मैच डिटेल्स

मैच वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट
वेन्यू क्विंस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
दिन और समय 7-11 अगस्त, शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

WI vs SA, 1st Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

 मैच 32
वेस्टइंडीज ने जीते 03
साउथ अफ्रीका ने जीते 22
ड्रॉ 07
नो रिजल्ट 00

WI vs SA, 1st Test: पिच रिपोर्ट

क्विंस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद की पिच तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता करती है, यहां उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस भी मिलेगा। जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस पिच पर टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

WI vs SA: फुल स्क्वॉड

वेस्टइंडीज:

क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जोशुआ दा सिल्वा (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, ब्रायन चार्ल्स, जस्टिन ग्रीव्स, जेसन होल्डर, केवम हॉज, टेविन इमलाच, शमर जोसेफ, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोती, केमर रोच, जेडन सील्स, जोमेल वारिकन

साउथ अफ्रीका:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्जके, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, लुंगी एन्गिडी, डेन पैटरसन, डेन पिड्ट, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन, काइल वेरिन

WI vs SA, 1st Test: संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज:

क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, कीसी कार्टी, एलिक अथानाजे, केवम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, केमर रोच, जेडेन सील्स, शमर जोसेफ

साउथ अफ्रीका:

एडेन मार्करम, टोनी जी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंङमस काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, केशव महाराज, डेन पिड्ट, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी

close whatsapp