Virat Kohli की बैटिंग को लेकर फुटबॉल के दिग्गज Sunil Chhetri का बड़ा बयान, कहा- “मैं केवल तभी कोहली को…”
मुझे विराट कोहली को देखना बहुत पसंद है। मुझे RCB टीम बहुत पसंद है, मैं केवल तभी मैच देखता हूं जब विराट बल्लेबाजी करते हैं : सुनील छेत्री
अद्यतन - अगस्त 13, 2024 4:24 अपराह्न

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री (Sunil Chhetri), क्रिकेट के उस्ताद विराट कोहली (Virat Kohli) के बहुत बड़े फैन हैं। स्पोर्ट्स लवर और फिटनेस फ्रीक होने के कारण दोनों के बीच एक मजबूत बॉन्ड देखने को मिलती है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में छेत्री ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के लिए अपना प्यार जाहिर किया। खासतौर पर तब जब उनके दोस्त कोहली मैदान पर होते हैं। उन्होंने माना कि वह मुख्य रूप से तब मैच देखते हैं जब कोहली मैदान पर होते हैं।
“मुझे विराट कोहली को देखना बहुत पसंद है। मुझे RCB टीम बहुत पसंद है, मैं केवल तभी मैच देखता हूं जब विराट बल्लेबाजी करते हैं।”
Sunil Chhetri said, "I love watching Virat Kohli. I love RCB, I watch only when Virat bats". (Mashable India). pic.twitter.com/ifec2IXoLz
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 12, 2024
विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
विराट कोहली ने हाल ही में बारबाडोस में टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर दी। विराट कोहली को पूरे टूर्नामेंट में काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे।
हालांकि, भारतीय मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और कोहली उस वक्त फॉर्म में लौटे, जब टीम को सबसे अधिक जरूरत थी। पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे कोहली ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली, जिसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
क्या दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे विराट कोहली
भारतीय टीम कुछ दिन पहले श्रीलंका दौरे पर थी, जहां टीम को टी20 सीरीज में जीत मिली, लेकिन वनडे सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम अब ब्रेक पर है और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। इस बीच बीते दिन रिपोर्ट आई थी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे।
हालांकि, अब आई नई रिपोर्ट के मुताबिक दोनों खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे। अब देखना है कि क्या विराट दलीप ट्रॉफी के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आते हैं या नहीं। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति दलीप ट्रॉफी के लिए टीम का चयन करेगी।