WBBL 2024: सोफी डिवाइन ने पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ अपने अनुबंध को दो सीजन और बढ़ाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

WBBL 2024: सोफी डिवाइन ने पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ अपने अनुबंध को दो सीजन और बढ़ाया

न्यूजीलैंड की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ के अपने अनुबंध को 2 साल और बढ़ा दिया है।

Sophie Devine. (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)
Sophie Devine. (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)

न्यूजीलैंड की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ अपने अनुबंध को 2 साल और बढ़ा दिया है। महिला बिग बैश लीग के आगामी सीजन में सोफी डिवाइन एक बार फिर से पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी।

इससे पहले पिछले साल पर्थ स्कॉचर्स ने पहले विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में सोफी डिवाइन को रिटेन किया था। उन्होंने टीम में शामिल किए जाने के बाद फ्रेंचाइजी की ओर से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 14 विकेट झटके थे और 489 रन बनाए थे।

बता दें, सोफी डिवाइन को महिला क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। वो महिला बिग बैश लीग में 100 विकेट लेने से सिर्फ दो विकेट पीछे हैं। उन्हें इस बात की काफी खुशी है कि अब दो सीजन और वो पर्थ टीम का हिस्सा रहेंगी।

अनुबंध बढ़ाए जाने के बाद सोफी डिवाइन ने कहा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि मैं पर्थ स्कॉर्चर्स  में वापसी कर रही हूं। पिछले चार संस्करण में खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ मेरा कनेक्शन काफी स्पेशल रहा है। मैं किसी और टीम की ओर से खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं। महिला बिग बैश लीग की ट्रॉफी को ऑपटस स्टेडियम में अपने फैंस के सामने जीतना हमेशा ही काफी स्पेशल रहा है। यह मेरा सबसे यादगार लम्हा रहा है।’

अलाना किंग ने भी अपने अनुबंध को पर्थ टीम के साथ तीन सीजन और बढ़ाया

यही नहीं बेहतरीन स्पिनर अलाना किंग ने भी अपने अनुबंध को तीन सीजन और बढ़ा दिया है। अलाना किंग का प्रदर्शन भी पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं ब्रिस्बेन हीट की Mikayla Hinkley को भी आगामी संस्करण में पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

पर्थ स्कॉर्चर्स का स्क्वॉड अभी तक:

क्लो एन्सवर्थ, स्टेला कैंपबेल, पीपा क्लेरी, मैडी डार्क, सोफी डिवाइन (आईएनटी), मिकायला हिंकले, अलाना किंग, लिली मिल्स, क्लो पिपारो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?