Maharaja T20 Trophy: राहुल द्रविड़ ने बेटे समित द्रविड़ ने टूर्नामेंट में जड़ा शानदार सिक्स, दर्शक हुए हैरान

Samit Dravid Six Maharaja T20 Trophy: बेटे समित द्रविड़ का सिक्स देख हैरान हो जाएंगे राहुल द्रविड़

समित द्रविड़ ने तेज गेंदबाज गनेश्वर नवीन की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाकर दर्शकों को हैरान कर दिया।

Samit Dravid (Source X)
Samit Dravid (Source X)

Samit Dravid Six in Maharaja T20 Trophy: पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे समित द्रविड़ (Samit Dravid) कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की महाराजा टी20 ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में मैसूर वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं।

शुक्रवार, 16 अगस्त को टूर्नामेंट के चौथे मैच में मैसूर वॉरियर्स का सामना बेंगलुरु ब्लास्टर्स से हुआ। बारिश के कारण मैच को 18- 18 ओवर का कर दिया गया और ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मनोज भांडगे (58) और हर्षित धर्मानी (50) के अर्धशतकों की बदौलत वॉरियर्स ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।

मुकाबले में जब वॉरियर्स का स्कोर 4.5 ओवर में 51 / 2 था, तब समित द्रविड़ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज गनेश्वर नवीन की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाकर दर्शकों को हैरान कर दिया। दरअसल, नवीन ने सातवें ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट-ऑफ लेंथ बॉल फेंकी। समित ने उस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ बेहतरीन अंदाज में बाउंड्री के बाहर भेज दिया।

यहां देखें वीडियो- Samit Dravid Six in Maharaja T20 Trophy

समित द्रविड़ ने भले ही एक लंबा छक्का लगाया, लेकिन गनेश्वर नवीन ने उसी ओवर की आखिरी गेंद पर बाजी मार ली। समित ओवर की अगली ही गेंद पर आउट हो गए, उन्होंने दो गेंदों पर सात रन बनाए। अंत में, लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लास्टर्स ने 17.1 ओवर में 183 रनों का टारगेट हासिल कर चार विकेट से मैच जीत लिया। ब्लास्टर्स की ओर से भुवन राजू ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए।

समित द्रविड़ पहले मैच में भी 7 रन पर हुए थे आउट

आपको बता दें कि 18 वर्षीय ऑलराउंडर समित को महाराजा टी-20 ट्रॉफी की नीलामी में वॉरियर्स ने उनके बेस वैल्यू 50,000 रुपये में खरीदा था। समित द्रविड़ महाराजा टी20 ट्रॉफी के मैसूर वॉरियर्स के पहले मैच में भी सात रन बनाकर आउट हो गए थे।

मैसूर वॉरियर्स ने महाराजा टी-20 ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार, 15 अगस्त को शिवमोगा लायंस के खिलाफ मुकाबले से की थी। पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद वॉरियर्स ने 20 ओवर में 159/8 का स्कोर बनाया था। समित द्रविड़ बल्ले से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और नौ गेंदों पर सिर्फ सात रन ही बना पाए। मनोज भांडगे की नाबाद 42 रनों की पारी की बदौलत टीम ने अच्छा स्कोर खड़ा किया।

इसके बाद वॉरियर्स ने संशोधित 88 रनों के लक्ष्य (9 ओवर) का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए सात रनों से जीत हासिल की थी। टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अब उसका अगला मुकाबला रविवार, 18 अगस्त को गुलबर्गा मिस्टिक्स से होगा।

close whatsapp