Yuzvendra Chahal और पृथ्वी शॉ ले रहे हैं एक-दूसरे की चुटकी, मौका मिलते ही निकाल लेते हैं अतंरगी तस्वीरें
युजी चहल और पृथ्वी शॉ इंस्टा स्टोरी के जरिए उड़ा रहे हैं एक-दूसरे का मजाक।
अद्यतन - अगस्त 18, 2024 4:06 अपराह्न

स्पिनर Yuzvendra Chahal और बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों इंग्लैंड में हैं, जहां वो वनडे कप में अपना कमाल दिखा रहे हैं। इस बीच ये दोनों खिलाड़ी साथ में काफी समय बिता रहे हैं, ऐसे में चहल और शॉ की इंस्टा स्टोरी देखने लायक है और ये स्टोरी देख एक बार के लिए आपकी भी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
दोनों ने आखिरी बार कब खेला था इंटरनेशनल क्रिकेट?
Yuzvendra Chahal और बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वैसे चहल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 अगस्त में खेला था, वहीं आगे उनका चयन भारतीय टीम में हो रहा था लेकिन 2023 अगस्त के बाद अंतिम 11 में मौका नहीं मिला। दूसरी ओर बल्लेबाज शॉ ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था और फिर हार्दिक की कप्तानी में उनकी वापसी भी हुई थी, लेकिन चहल की तरह उनको भी अंतिम 11 में मौका नहीं दिया गया।
Chahal और पृथ्वी शॉ एक-दूसरे की भारी बेइज्जती कर रहे हैं
*युजी चहल और बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इंस्टा स्टोरी के जरिए उड़ा रहे हैं एक-दूसरे का मजाक।
*सबसे पहले चहल ने शॉ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो कार में पेट्रोल डालते हुए नजर आए।
*फिर शॉ ने चहल की तस्वीर शेयर की, जिसमें स्पिन गेंदबाज मुंह खोलकर सोता हुआ दिखा।
*साथ ही दोनों तस्वीरों पर लिख रहे हैं एक से बढ़कर एक फनी कैप्शन भी।
शॉ और Chahal की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

हर जगह आज-कल दोनों साथ में हो रहे हैं स्पॉट
शॉ को लेकर फैन्स को हुई ज्यादा निराशा
बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया से अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शतक ठोक दिया था, साथ ही वो अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी उनका इंटरनेशनल करियर उम्मीदों के मुताबिक नहीं चल पा रहा है, साथ ही खराब फिटनेस और मैदान के बाहर हुए विवादों ने शॉ की इमेजी काफी खराब की है।