द हंड्रेड के फाइनल में Yusuf Dikec की नकल करते हुए नजर आए Kieron Pollard, देखें वायरल फोटो - क्रिकट्रैकर हिंदी

द हंड्रेड के फाइनल में Yusuf Dikec की नकल करते हुए नजर आए Kieron Pollard, देखें वायरल फोटो

मुकाबले में कायरन पोलार्ड की टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

Kieron Pollard and Yusuf Dikec (Image Credit- Twitter X)
Kieron Pollard and Yusuf Dikec (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) द हंड्रेड 2024 के फाइनल में, पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाले टर्किश शूटर यूसुफ डिकेक (Yusuf Dikec) की नकल करते हुए नजर आए, जिसकी फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि पोलार्ड ने यह नकल फाइनल मैच में ओवल Oval Invincibles की पारी के दौरान, डोनावर फरेरा का कैच लपकने के बाद किया। फरेरा का कैच लपकने के बाद पोलार्ड ने शूट करते हुए अंदाज में विकेट को सेलिब्रेट किया।

वहीं जैसे ही पोलार्ड ने यह किया, तो फैंस को ओलंपिक मेडलिस्ट यूसुफ डिकेक की याद आ गई। गौरतलब है कि हाल में ही समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में यूसुफ ने उस समय सभी को चौंका दिया था, जब वे शूटिंग के दौरान बिना कोई शूटिंग सामग्री लिए हुए सिर्फ एक हाथ में शूटिंग गन और दूसरा हाथ बड़े ही आराम से पैंट में रखते हुए खेलते हुए नजर आए थे। यूसुफ की इस शांत मुद्रा का ओलंपिक में हर कोई फैन हो गया था। साथ ही उन्होंने सिल्वर मेडल को भी अपने नाम किया था।

देखें कायरन पोलार्ड की वायरल फोटो

Oval Invincibles ने जीता द हंड्रेड 2024 का खिताब

दूसरी ओर, मैच के बारे में जानकारी दें तो लंदन के लाॅर्ड्स मैदान पर खेले गए इस मैच में पोलार्ड की टीम साउदर्न ब्रेव को 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए Oval Invincibles ने निर्धारित 100 गेंदों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 147 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज विल जैक ने 37, सैम करन और जाॅर्डन काॅक्स ने 25-25 रनों की पारी खेली, तो टाॅम करन ने 24 रन बनाए।

इसके बाद, जब साउदर्व ब्रेव Oval Invincibles से मिले 148 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 130 रन ही बना सकी और मैच में उसे 17 रनों से हार मिली। मुकाबले में पोलार्ड 4 गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे।

close whatsapp