Rashid Khan BBL: राशिद खान ने फिर बिग बैश लीग में खेलने से किया मना, जानें किस बात से हैं नाराज?

Rashid Khan BBL: राशिद खान ने फिर बिग बैश लीग में खेलने से किया मना, जानें किस बात से हैं नाराज?

आगामी BBL सीजन के लिए ड्राफ्ट सितंबर में होने वाला है, लेकिन राशिद खान ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है

Rashid Khan
Rashid Khan. (Photo by Scott Barbour/Getty Images)

अफगानिस्तान के राशिद खान (Rashid Khan) ने 2024-25 बिग बैश लीग (BBL) सीजन के पहले ड्राफ्ट में अपना नाम नहीं डाला है, जिससे यह लगातार दूसरा सीजन होगा जब वह यह टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। राशिद ने बीबीएल में शानदार प्रदर्शन कर बड़ा नाम कमाया है। ऐसे में उनके बिग बैश लीग से हटने से एडिलेड स्ट्राइकर्स को झटका लगा है।

आगामी सीजन के लिए ड्राफ्ट सितंबर को होने वाला है, और इसमें शमर जोसेफ और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे नए नाम शामिल हैं, लेकिन राशिद की अनुपस्थिति टीमों को खल रही है।

राशिद खान ने पिछले साल बिग बैश लीग क्यों नहीं खेला था?

राशिद खान ने वर्ष के अंत में भारत में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के ठीक बाद पीठ की सर्जरी के बाद पिछले बीबीएल सत्र से बाहर होने का फैसला किया था। दरअसल, राशिद खान ने पहले भी BBL का बहिष्कार किया था, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार कर दिया था।

आपको बता दें कि जब से अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनी है, उसने महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा और रोजगार पर और प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस कारण से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने का फैसला किया था और राशिद खान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से काफी निराश हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि दोनों देशों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि राशिद खान का ड्राफ्ट में अपना नाम न डालने का फैसला राष्ट्रीय टीमों के बीच टकराव से प्रभावित नहीं है। उन्हें लगता है कि खिलाड़ी का शेड्यूल ही इस मामले में दोषी है।

राशिद हाल ही में ट्रेंट किट्स के लिए द हंड्रेड में खेले थे, लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। उन्हें दिसंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलनी है, जबकि वह SA20 के तीसरे संस्करण में MI न्यूयॉर्क का प्रतिनिधित्व करेंगे।

close whatsapp