बेटे Samit Dravid ने खेला ऐसा ‘बवाल’ शॉट, फैन्स बोले- ये तो पिता Rahul Dravid की कॉपी है बॉस
Maharaja Trophy से Samit Dravid का एक नया वीडियो हुआ वायरल ।
अद्यतन - अगस्त 20, 2024 5:37 अपराह्न

Rahul Dravid का टीम इंडिया के साथ सफर बतौर खिलाड़ी और कोच शानदार रहा है, वहीं अब उनकी इस Legacy को उनका बेटे आगे बढ़ाने की तैयारी में है और उसी की झलक हाल ही में देखने को मिली है। जहां Maharaja Trophy में Samit Dravid अपने बल्ले से रनों की बारिश कर रहे हैं और एक बाद एक कड़क शॉट्स खेल रहे हैं।
Rahul Dravid के बेटे का प्रदर्शन कैसा रहा है अभी तक?
Rahul Dravid के बेटे Samit Dravid इस समय जारी Maharaja Trophy में Mysuru Warriors टीम का हिस्सा हैं, वहीं ये टीम अभी तक 4 मैच खेले ही और 2 में टीम को जीत मिली है तो 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पहले 2 मैचों में Samit ने अपनी टीम के लिए 7-7 रन बनाए थे, तो तीसरे मैच में इस खिलाड़ी ने 24 गेंदों पर तेजी से 33 रन बटोरे थे और चौथे मैच में बल्लेबाज ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए थे।
Samit Dravid का ये शॉट देख मन ही मन खुश हो रहे होंगे Rahul Dravid
*Maharaja Trophy से Samit Dravid का एक नया वीडियो हुआ वायरल ।
*वीडियो में तेज गेंदबाज के खिलाफ Samit ने Hook शॉट लगाकर जड़ा छक्का।
*कमेंट्स बॉक्स में फैन्स ने की समित की तारीफ, बोले- ये तो राहुल की कॉपी है।
*पिता राहुल की तरह Stance लेते हैं समित और उन्हीं की तरह पीछे रखते हैं हाथ।
क्या कमाल का छक्का जड़ा है Samit Dravid ने
View this post on Instagram
A post shared by Shriram Capital Maharaja Trophy KSCA T20 (@maharaja_t20)
बल्ले से पूरा दम दिखा रहा है ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में
राहुल द्रविड़ को लेकर आई थी कुछ रिपोर्ट्स
राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के साथ सफर बतौर कोच टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था, जिसके बाद गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बन गए हैं। इस बीच द्रविड़ को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसे मुताबिक ये ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अब Rajasthan Royals टीम का हेड कोच बन सकता है। वैसे द्रविड़ RR टीम की कप्तानी कर चुके हैं और साथ ही वो इस टीम के मेंटोर भी रहे थे।