WTC 2023-25 Cycle: जानें 9 टीमों में कौन-सी 2 टीमें फाइनल में अपनी जगह कर सकती हैं पक्की
इस समय WTC 2023-25 चक्र में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलों की सीरीज खेली जा रही है, जबकि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।
अद्यतन - Aug 25, 2024 9:25 pm

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के समाप्त होने के बाद अब टेस्ट क्रिकेट का चक्र शुरू हो गया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब जीता। अब भारतीय टीम का पूरा फोकस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ट्रॉफी को भी अपने नाम करने पर होगा।
इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलों की सीरीज खेली जा रही है, जबकि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीता।
इस समय सभी के मन में यही सवाल उठ रहा होगा कि वो कौन-सी दो टीमें होंगी, जो इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी। बता दें, अभी तक इस चक्र में 13 सीरीज खेली जा चुकी है और अभी भी 14 सीरीज और बची है।
1- भारत

टीम इंडिया इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 68.52% के जीत प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर है। हालांकि अभी उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पिछली बार जब भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, तब उनका जीत प्रतिशत 58.8% था।
अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में पहले स्थान में बने रहना है तो टीम को 63 अंक और हासिल करने होंगे। टेस्ट जीतने के लिए टीम को 12 अंक मिलते हैं और अगर मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ हो तो उन्हें चार अंक मिलते हैं। भारत को अपने घर में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके अलावा उन्हें ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करना है।