SM Trends: 22 अगस्त के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 22 अगस्त के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है।

Social Media Trends Of 22 August
Social Media Trends Of 22 August

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस दौरे का पहला मैच 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू हो रहा है। दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा जबकि चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा। इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के किया ओवल में खेला जाएगा।

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने नए हेयर स्टाइल के साथ की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस नए हेयर स्टाइल में मोहम्मद शमी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू हो चुका है। खेल के पहले दिन श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट हुए 22 रन बना लिए थे। खेल का दूसरा दिन बारिश की वजह से अभी शुरू नहीं हुआ है। हालांकि बहुत जल्द दोनों टीमों को मैदान पर बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?