'मुझे लगता है कि हैरी ब्रूक नए...', स्टुअर्ट ब्रॉड ने की युवा खिलाड़ी की इस अनुभवी बल्लेबाज से तुलना - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मुझे लगता है कि हैरी ब्रूक नए…’, स्टुअर्ट ब्रॉड ने की युवा खिलाड़ी की इस अनुभवी बल्लेबाज से तुलना

इस समय खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान हैरी ब्रूक ने पहली पारी में 73 गेंदों में चार चौकों की मदद से 56 रन बनाए।

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)
Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी पहले टेस्ट के दौरान बेहतरीन बल्लेबाज हैरी ब्रूक की दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जमकर प्रशंसा की है। ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ जारी टेस्ट की पहली पारी में 73 गेंदों में चार चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली।

बता दें कि, हैरी ब्रूक ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 16 मैचों में 59.75 की औसत और 90.02 के स्ट्राइक रेट से 1434 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 9 अर्धशतक है। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 186 रन का रहा है।

इस बीच स्टुअर्ट ब्रॉड ने ब्रूक की तारीफ करते हुए उनकी तुलना जो रूट से की है। स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘हम लोगों के लिए पूरा समर काफी अच्छा रहा था। जब हैरी ब्रूक पूरे टेस्ट समर में हमारे साथ थे और मैं अभ्यास सत्र में उन्हें गेंदबाजी कर रहा था तो वो मेरे खिलाफ आक्रामक शॉट्स खेल रहे थे। उनके शॉट्स काफी हद तक केविन पीटरसन जैसे थे जो खड़े-खड़े धुआंधार क्रिकेट खेलते थे।

जेम्स एंडरसन और मैं उनके साथ यॉर्कशायर में भी खेल चुके हैं और मुझे ऐसा लगता है कि वो नए जो रूट हैं। जब वो टेस्ट टीम में आए थे तो उन्हें किसी भी चीज की परेशानी नहीं होती थी।’

पहले टेस्ट में खेल के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 259/6

पहले टेस्ट मैच की बात की जाए तो श्रीलंका ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 74 रनों की पारी खेली, जबकि युवा खिलाड़ी Milan Rathnayake ने 72 रनों का योगदान दिया। कुसल मेंडिस ने 24 रन बनाए, जबकि दिनेश चंडीमल 17 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 259 रन बना लिए थे। अब तीसरे दिन दोनों ही टीमें में एक दूसरे के ऊपर हावी होना चाहेंगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?