IPL 2025: ये है वो 3 अनुभवी विदेशी खिलाड़ी जो आगामी सीजन के ऑक्शन में रह सकते हैं अनसोल्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: ये है वो 3 अनुभवी विदेशी खिलाड़ी जो आगामी सीजन के ऑक्शन में रह सकते हैं अनसोल्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऐसे कई विदेशी खिलाड़ी थे, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

Mohammed Nabi and Kane Williamson (Pic Source-X)
Mohammed Nabi and Kane Williamson (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ऐसे कई विदेशी खिलाड़ी थे, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सिर्फ इसी सीजन में ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में ऐसा देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते हैं।

अब IPL 2025 में भी एक बार फिर से विदेशी खिलाड़ियों द्वारा शानदार बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। इससे पहले आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन होने वाला है और सभी फ्रेंचाइजी कुछ अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेंगे। इसके अलावा कुछ ऐसे भी विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन पर इस बार बोली नहीं लगाई जा सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आगामी सीजन के ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं।

1- मोहम्मद नबी

Mohammad Nabi
Mohammad Nabi. (Photo Source: IPL/BCCI)

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा हैं। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी से भी जबरदस्त खेल दिखाया है। इस अनुभवी खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है।

हालांकि, आईपीएल के आगामी सीजन में वो अनसोल्ड जा सकते हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से मोहम्मद नबी अपने सर्वश्रेष्ठ लय में नजर नहीं आए हैं। पिछले सीजन में मोहम्मद नबी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। उन्हें 7 मुकाबले खेलने को मिले थे, लेकिन नबी ने सिर्फ 2 ही विकेट लिए। यही नहीं वो बल्ले से भी अपना कमाल नहीं दिखा पाए।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp