अगस्त 24 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी।
अद्यतन - अगस्त 24, 2024 4:46 अपराह्न

1) ‘क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं…’, Shikhar Dhawan ने भावुक वीडियो पोस्ट कर इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार, 24 अगस्त को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। क्रिकेट के मैदान पर गब्बर के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच वनडे फॉर्मेट में दिसंबर 2022 में खेला था, इसके बाद उन्हें कभी टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिला।
2) IPL 2025: मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा को मिलेंगे 50 करोड़! सामने आई एक चौंकाने वाली रिपोर्ट
IPL 2025 से पहले अगर रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी ऑक्शन में आते हैं, तो शायद ही ऐसी कोई फ्रेंचाइजी होगी, जो उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल नहीं करना चाहेगी। कई टीमें पहले से ही उन्हें ऑक्शन में खरीदने की तैयारी करके बैठी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने तो रोहित को खरीदने के लिए अपने पर्स में पहले से ही 50-50 करोड़ रुपये बचा कर रखे हैं।
3) Shikhar Dhawan: स्टाइल की वजह से नहीं बल्कि इस कारण से शिखर धवन को मिला ‘गब्बर’ नाम
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने आखिरकार क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। जब आप क्रिकेट के गब्बर (Why Shikhar Dhawan Called Gabbar?) के बारे में बात करते हैं तो आपको शिखर धवन याद आते हैं। शिखर धवन ने एक इवेंट में इसके पीछे की कहानी बताई थी। उन्होंने कहा कि, “मैं रणजी ट्रॉफी में खेल रहा था और सिली पॉइंट पर बैठा था। जब दूसरी टीम बड़ी साझेदारी करती है, तो खिलाड़ी नीचे बैठ जाते हैं। जब मैं बैठा होता था, तो मैं चिल्लाता था, ‘बहुत याराना है सूअर के बच्चों’ और हर कोई हंसने लगता था। हमारे कोच (विजय) ने यहीं से मेरा नाम गब्बर रख दिया। वहां से यह नाम इतना मशहूर हो गया कि अब दुनिया भर के क्रिकेट फैन मुझे गब्बर ही कहते हैं।”
4) Watch Video: एक हाथ में बीयर का ग्लास, दूसरे हाथ से पकड़ा अद्भुत कैच, इंग्लिश फैन का स्वैग देख सभी लोग हुए हैरान
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 358 रन बनाकर बढ़त हासिल की। हालांकि, मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी के साथ-साथ मैच देखने आये एक फैन ने काफी सुर्खियां बटोरी। जिससे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मेंटर पॉल कॉलिंगवुड भी बहुत प्रभावित हुए।
5) आलीशान घर, ऑडी, मर्सिडीज जैसी कारों के मालिक हैं शिखर धवन
शिखर धवन दिल्ली में रहते हैं। उनके पास दिल्ली में एक आलीशान घर है। इस घर की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। बता दें कि, उनके पास दूसरे शहरों में भी घर हैं। आईपीएल से कमाई के साथ-साथ धवन को घरेलू क्रिकेट खेलने से भी पैसे मिलते हैं। इसके साथ ही वह विज्ञापन से भी करोड़ों रुपये कमाते हैं। शिखर धवन की कुल संपत्ति 14 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी के हिसाब से उनकी कुल संपत्ति करीब 105 करोड़ रुपये है। वह महीने का 60 लाख और साल का 8 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं।
6) संन्यास लेने से पहले Shikhar Dhawan ने किया था खास काम, सेवा-भाव में गब्बर का टॉप पर आता है नाम
आज की सुबह Shikhar Dhawan ने अपने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया, जहां इस धाकड़ बल्लेबाज ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। धवन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी, वहीं इस बड़े ऐलान से पहले गब्बर एक खास काम करने पहुंचे थे और वो तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी।
7) क्रिकेट से मिले ब्रेक का पूरा फायदा उठा रहे हैं Axar Patel, देखो कितनी खूबसूरत जगह गए थे घूमने
Axar Patel अब टीम इंडिया के एक प्रमुख खिलाड़ी बन चुके हैं, ऐसे में वो काफी समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे थे। वहीं अब इस स्पिनर को 22 गज से एक लंबा ब्रेक मिला है, जिसका अक्षर पूरा फायदा उठा रहे हैं। इसी कड़ी में स्पिनर एक खास जगह घूमने पहुंचा था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
8) Shikhar Dhawan को मौका दे सकते थे गौतम गंभीर, लेकिन अब इंस्टा स्टोरी पर ज्ञान दे रहे हैं हेड कोच
Shikhar Dhawan ने अब इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, ऐसे में उनके फैन्स में काफी ज्यादा निराशा है। दूसरी ओर धवन के साथी खिलाड़ी भी उनके लिए इंस्टा स्टोरी लगा रहे हैं, इस बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी गब्बर के लिए इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है और उसमें उन्होंने धवन के करियर को काफी शानदार बताया है।
9) फ्री टिकट और फ्री बस सवारी देने के बाद इंसान क्या एक चिड़िया भी नहीं देखने गई मैच, पाकिस्तान से आई फोटो वायरल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के शेष दिनों (चौथे और पांचवें) के लिए दर्शकों के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की। लेकिन फिर भी मैच को देखने के लिए फैंस आए ही नहीं। जो पाकिस्तान के लोग फ्री आटे के लिए भीड़ लगा देते हैं, वो फ्री एंट्री और फ्री बस सर्विस के बाद भी मैच देखने के लिए नहीं पहुंचे। खाली स्टेडियम जिसमें गिन कर 20 लोग भी नहीं हैं, वह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और X यूजर जमकर पीसीबी का मजाक उड़ा रहे हैं।
10) खास तरीके से चहल ने बरसाया दोस्त Shikhar Dhawan पर प्यार, स्पिनर का पोस्ट हुआ वायरल फिर एक बार
Shikhar Dhawan के टीम इंडिया में भी कुछ खास दोस्त हैं, जिनके साथ वो मैदान के बाहर भी समय बिताते हैं। इसी लिस्ट में एक नाम युजी चहल का भी है, जो गब्बर के खास दोस्तों में से एक हैं। वहीं अब शिखर ने जैसे ही इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, वैसे ही चहल भी काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने धवन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर उनके लिए खास संदेश लिखा है।