Virat Kohli on Shikhar Dhawan Retirement

“भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर….”, शिखर धवन के रिटायरमेंट पर विराट ने लिखी अपने दिल की बात

विराट कोहली ने शिखर धवन को बताया टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद ओपनर।

Shikhar Dhawan And Virat (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan And Virat (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार, 24 अगस्त को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले लिया। धवन के रिटायरमेंट का ऐलान करते ही सभी लोग सोशल मीडिया पर उन्हें उनकी अगली पारी की शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। धवन के रिटायरमेंट के एक दिन बार अब विराट कोहली ने उनके लिए भावुक पोस्ट लिखा है।

विराट कोहली ने धवन को भारत का सबसे भरोसेमंद ओपनर बताते हुए लिखा कि खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी खास मुस्कान हमेशा याद आएगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। विराट का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

विराट कोहली ने शिखर धवन के लिए लिखी खास बात

कोहली ने एक्स पर लिखा, ‘शिखर धवन अपने निडर डेब्यू से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर बनने तक, आपने हमें अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी खास मुस्कान हमेशा याद आएगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। यादों, ना भूलने वाले प्रदर्शनों और हमेशा दिल से नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद। मैदान से बाहर, आपकी अगली पारी के लिए शुभकामनाएं गब्बर!’

शिखर धवन ने वीडियो किया था शेयर

धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच वनडे फॉर्मेट में दिसंबर 2022 में खेला था, इसके बाद वह लगातार टीम से बाहर चल रहे थे। शिखर धवन ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद!”

धवन वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, ‘नमस्कार सभी को! आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें हीं नजर आती हैं और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, टीम इंडिया के लिए खेलना और वो हुआ भी। जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले मेरा परिवार…मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी…मदन शर्मा जी जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखा।’

close whatsapp