अगस्त 26 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - अगस्त 26, 2024 9:06 पूर्वाह्न

1) Updated WTC Points Table: पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश ने कर दिया बड़ा उलटफेर, देखें अब कौन टॉप पर?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पांचवें दिन खत्म हुआ। इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में बांग्लादेश ने पांच मैचों में दो जीत के साथ WTC अंक तालिका में पाकिस्तान को पछाड़कर छठा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने 5 मैचों में से 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 40% PTC के साथ पॉइंट्स टेबल में बैठे हैं।
2) 1294 दिन से पाकिस्तान को नहीं नसीब हुई है जीत, आखिरी बार इस टीम के खिलाफ जीता था टेस्ट
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा है। नजमुल हुसैन की कप्तानी में बांग्लादेश ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को हराया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल पाकिस्तान ने पिछले 1294 दिनों से कोई अपने घर पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। उनकी आखिरी जीत 8 फरवरी, 2021 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थी। तब से, पाकिस्तान टीम इस फॉर्मेट में लगातार संघर्ष करती हुई नजर आई है।
3) रावलपिंडी में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पहली बार टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की
रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत है। अंतिम दिन बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए केवल 30 रनों की जरूरत थी और उन्होंने बिना विकेट खोए इसे अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की ओर से जाकिर हसन ने 15* रन बनाए। इस जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।
4) Women’s T20 World Cup 2024: पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, निदा डार की जगह यह खिलाड़ी करेगी कप्तानी
महिला टी20 वर्ल्ड कप का 2024 संस्करण 3 से 20 अक्टूबर तक यूएई में खेला जाएगा। इस बीच आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने निदा डार को हटाकर फातिमा सना को कप्तानी सौंपी है। हाल ही में श्रीलंका में हुए महिला एशिया कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब था, शायद इसी कारण बोर्ड ने कप्तान बदला है।
5) PAK vs BAN, 1st Test: मैच विनिंग पारी के बाद मुशफिकुर रहीम ने जीता दिल, बाढ़ पीड़ितों को दान की प्राइज मनी
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद मुशफिकुर रहीम ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड बांग्लादेश के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित करते हुए प्राइज मनी दान करने की घोषणा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 18 लोगों की मृत्यु हो गई है। उन्होंने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा, मैं एक घोषणा करना चाहता हूं, अपना प्राइज मनी दान करना चाहता हूं, क्योंकि बांग्लादेश में बाढ़ आई है।
6) बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बिगड़ा मिजाज, हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने रावलपिंडी पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है। शान मसूद के मुताबिक ,पिच उस तरीके से नहीं खेली, जैसा उन्होंने सोचा था। यही नहीं शान मसूद ने इस बात को भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन किया। प्रेजेंटेशन के दौरान शान मसूद ने कहा कि, ‘मैं कोई बहाना नहीं बनाऊंगा, लेकिन हम लोगों ने जिस तरीके की पिच सोची थी उस तरीके से वह नहीं खेली। मौसम भी इस्लामाबाद और रावलपिंडी का काफी खराब था
7) श्रीलंका के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, मार्क वुड हुए बाहर, इस युवा खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। चोटिल होने की वजह से बेहतरीन तेज गेंदबाज मार्क वुड श्रीलंका के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। मार्क वुड की जगह इंग्लिश टीम में युवा तेज गेंदबाज जोश हल को शामिल किया गया है। जोश हल Leicestershire के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
8) विराट कोहली को इंडिया टेस्ट कप्तान के रूप में थोड़ा और समय बिताना चाहिए था: संजय बांगर
The Rao Podcast पर बात करते हुए संजय बांगर ने कहा कि, ‘मेरा व्यक्तिगत मानना है कि विराट कोहली को टेस्ट कप्तान के रूप में थोड़ा और समय बिताना चाहिए था। उन्हें भारत के लिए थोड़े और टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी करनी चाहिए थी। यह मेरा मानना है बाकी उन्होंने इस चीज को लेकर काफी पहले ही फैसला ले लिया था।’
9) Tilak Varma का अभ्यास भी देखने लायक होता है, एक के बाद एक मारते हैं धाकड़ शॉट्स
टीम इंडिया के सभी युवा खिलाड़ी कड़ी मेहनत को सफलता का मंत्र मानते हैं, ऐसी ही कुछ सोच Tilak Varma की भी है। जहां टीम इंडिया से 4 वनडे और 16 टी20 मैच खेलने वाले तिलक फिटनेस के अलावा अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम करते हैं, जिसका नजारा बल्लेबाज की नई रील वीडियो में देखने को मिला है।
10) Yuzvendra Chahal को Troll करने का मौका तलाश लेते हैं फैन्स, नए पोस्ट पर देखो कैसे-कैसे कमेंट्स कर रहे हैं
Yuzvendra Chahal एक समय टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज हुआ करते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका इंटरनेशनल करियर खत्म होने की कगार पर आ रहा है। जिसे लेकर चहल के फैन्स खुश नहीं है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी अपना गम किसी को नहीं दिखाता है और आए दिन एक से बढ़कर एक तस्वीरें पोस्ट करता है इस बार भी युजी ने कुछ ऐसा ही किया है।