क्या सर जडेजा के साथ Dhoni कर रहे हैं खेती, एक क्लिक में जाने इस तस्वीर का सच
हाल ही में जडेजा ने खेतों से अपनी 2 सेल्फी शेयर की थी।
अद्यतन - Aug 28, 2024 2:06 pm

टीम इंडिया से खेलते हुए Dhoni ने कई पक्के दोस्त बनाए हैं, जहां इस लिस्ट में सुरेश रैना और जडेजा का नाम टॉप पर आता है। वहीं ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम से धोनी के साथ सालों खेले हैं, दूसरी ओर CSK से भी तीनों खिलाड़ी लगातार साथ खेले हैं। इसी कड़ी में अब धोनी और जडेजा से जुड़ी चेन्नई टीम ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है।
Dhoni ने कराई थी CSK और जडेजा में सुलह?
2022 में जडेजा ने धोनी की जगह CSK टीम की कप्तानी की थी, लेकिन ये ऑलराउंडर कप्तानी में सुपर फ्लॉप हुआ था। ऐसे में खबर आई थी कि CSK और जडेजा के बीच मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद रिपोर्ट्स आने लगी थी कि जडेजा इस टीम से अलग हो सकते हैं। लेकिन फिर Dhoni ने दोनों के बीच सुलह कराई थी और साल 2023 में जडेजा ने ही टीम को खिताब जीताया था आखिरी गेंद पर।
जडेजा कर रहे हैं Dhoni के साथ खेती!
*हाल ही में जडेजा ने खेतों से अपनी 2 सेल्फी शेयर की थी सोशल मीडिया पर।
*इसी तस्वीर को CSK ने एडिट कर जडेजा के पीछे धोनी को खड़ा कर दिया।
*कैप्शन में लिखा-Imagine Thala & Thalapathy in this field together!
*वहीं इस पोस्ट पर जडेजा ने भी किया कमेंट, अंग्रेजी में लिखा- I Wish
Dhoni और जडेजा से जुड़ा सोशल मीडिया पोस्ट
ये है ऑलराउंडर की असली तस्वीर
जडेजा की कब होगी 22 गज पर वापसी?
टी20 वर्ल्ड कप के बाद से जडेजा 22 गज पर नजर नहीं आए हैं, ऐसे में जल्द ही ये खिलाड़ी Duleep Trophy खेलते हुए दिखने वाला था। लेकिन ऑलराउंडर ने इस ट्रॉफी से भी अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद अब सीधे बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जरिए जडेजा मैदान पर वापसी करेंगे। वैसे टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जिसका आगाज 19 सितम्बर से होगा। उसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आयोजन होगा।