अभी भी T20 World Cup के खुमार में डूबे हैं Chahal, ये तस्वीर दे रही है इस बात की गवाही
टीम इंडिया को T20 World Cup जीते 2 महीने पूरे हुए 29 अगस्त को।
अद्यतन - अगस्त 29, 2024 6:28 अपराह्न

टीम इंडिया ने T20 World Cup 2024 अपने नाम 29 जून को किया था, वहीं इस खिताब को जीते भारतीय टीम को 2 महीने हो गए हैं। इसी मौके पर स्पिनर युजी चहल ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैन्स फिर से उत्साहित हो गए हैं और एक से बढ़कर एक कमेंट्स कर रहे हैं।
किसे हराया था टीम इंडिया ने?
T20 World Cup के फाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था, जहां ये दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी थी और फाइनल में पहुंच गई थी। वहीं फाइनल में भी अफ्रीका टीम जीत के काफी करीब आ गई थी, लेकिन उसके बाद भी भारतीय गेंदबाज ने विरोधियों के जबड़ से जीत छीन ली थी और फिर टीम इंडिया ने सालों के इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप साल 2007 में जीता था और उस समय धोनी टीम के कप्तान थे।
T20 World Cup की यादों में खो गए स्पिनर युजी चहल
*टीम इंडिया को T20 World Cup जीते 29 अगस्त को 2 महीने पूरे हुए।
*खास मौके पर चहल ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ तस्वीर की शेयर।
*विराट के साथ दिखे चहल, कैप्शन मेंं बनाई शेर और ट्रॉफी वाली इमोजी।
*टी20 वर्ल्ड कप में चहल को नहीं मिला था एक भी मैच खेलने का मौका
युजी चहल का पोस्ट T20 World Cup को लेकर
हाल ही में वायरल हुआ था चहल का एक वीडियो
इन दिनों युजी चहल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं, इस बीच उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सोशल मीडिया की सनसनी Orry संग चहल बीच सड़क पर जमकर मस्ती करते हुए दिख रहे थे, साथ ही इस दौरान Orry युजी चहल को उठाकर सड़क पर ही Squat मारने लगे थे। वहीं इस वीडियो में शॉ भी दिख रहे थे और वो भी चहल की टीम से ही काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।