AUS vs IND: "भारत 3-1 से जीतेगा बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी", सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs IND: “भारत 3-1 से जीतेगा बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी”, सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी

इस साल नवंबर में शुरू होगी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट फैंस को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) के बीच होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट के जानकार लगातार बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, अब इस लिस्ट में नया नाम पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का जुड़ गया है। बता दें कि गावस्कर ने इस ट्राॅफी के शुरू होने से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार भारतीय टीम सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने वाली है। गावस्कर ने यह बयान हाल में ही Mid-Day के साथ एक इंटरव्यू में दिया है।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी का फुल क्रिकेटिंग शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच 22 से 26 नवंबर – पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट मैच 4 से 10 दिसंबर – एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट मैच 14 से 18 दिसंबर – द गाबा, ब्रिस्बेन

चौथा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर – मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी 2025 – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

भारत ने पिछली बार अपने नाम की थी यह सीरीज

बता दें कि, आखिरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज भारतीय सरजमीं पर खेली गई थी। भारत ने उस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। नागुपर में हुए पहले मैच को भारत ने पारी और 132 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था।

तो वही दिल्ली में हुए दूसरे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया था। लेकिन इसके बाद अहमदाबाद में हुआ चौथा टेस्ट मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ था।

अब देखने लायक बात होगी कि क्या इस बार भारत बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी को जीत पाता है या नहीं? हालांकि, सुनील गावस्कर को पूरा विश्वास है कि भारत इस बार इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करेगा।

close whatsapp