जेपी डुमिनी को ILT20 के आगामी सीजन के लिए शारजाह वॉरियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

जेपी डुमिनी को ILT20 के आगामी सीजन के लिए शारजाह वॉरियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया

जेपी डुमिनी Johan Botha की जगह लेंगे, जिन्होंने पहले दो सीजन में शारजाह वॉरियर्स की कोचिंग की थी।

JP Duminy (Pic SOurce-Twitter)
JP Duminy (Pic SOurce-Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जेपी डुमिनी को ILT20 के आगामी सीजन के लिए शारजाह वॉरियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। एक खिलाड़ी के रूप में जेपी डुमिनी का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका की ओर से हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। जेपी डुमिनी के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का काफी अनुभव है और घरेलू क्रिकेट में भी वो अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

जेपी डुमिनी दक्षिण अफ्रीका के व्हाइट बॉल बल्लेबाजी कोच भी हैं और वो SA20 के पहले सीजन में बोलैंड रॉक्स के कोचिंग सेटअप का भी हिस्सा रह चुके हैं। अनुभवी ऑलराउंडर इस बात से काफी खुश है कि वो ILT20 के आगामी सीजन में शारजाह वॉरियर्स के खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक डुमिनी ने कहा कि, ‘काफी खुशी महसूस हो रही है कि मुझे शारजाह वॉरियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है और आने वाली चुनौती के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। इस टूर्नामेंट में शारजाह वॉरियर्स का प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है। मैं ILT20 के आगामी सीजन में शारजाह टीम में और भी मजबूत खिलाड़ियों को शामिल करना चाहूंगा।’

Johan Botha की जगह लेंगे जेपी डुमिनी

बता दें कि जेपी डुमिनी Johan Botha की जगह लेंगे, जिन्होंने पहले दो सीजन में शारजाह वॉरियर्स की कोचिंग की थी। यही नहीं इससे पहले जेपी डुमिनी शारजाह वॉरियर्स के बल्लेबाजी कोच के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इस दिग्गज ऑलराउंडर की बात की जाए तो डुमिनी ने इंडियन प्रीमियर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में भी भाग लिया हुआ है।

जेपी डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 46 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32 से अधिक के औसत और 46.28 के स्ट्राइक रेट से 2103 रन बनाए हैं। यही नहीं दिग्गज खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 199 वनडे मुकाबलों में 36.81 के औसत और 84.58 के स्ट्राइक रेट से 5117 रन जड़े हैं। जहां एक तरफ टेस्ट में डुमिनी का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 166 रन है, वहीं दूसरी ओर वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 150 रन है। 81 टी20 में उन्होंने 126.24 के स्ट्राइक रेट से 1934 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 96 रन का है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?