द ओवल में पथुम निसांका ने नाबाद शतक ठोक इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को जिताया तीसरा टेस्ट, मेजबान ने सीरीज की अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

द ओवल में पथुम निसांका ने नाबाद शतक ठोक इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को जिताया तीसरा टेस्ट, मेजबान ने सीरीज की अपने नाम

लंदन के कैनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया।

Srilanka Team (Pic Source-X)
Srilanka Team (Pic Source-X)

लंदन के कैनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। इस मैच में श्रीलंका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भले ही तीसरे टेस्ट को श्रीलंका ने अपने नाम किया हो, लेकिन तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने 2-1 से जीता।

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 325 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ओली पोप ने 156 गेंदों में 19 चौके और 2 छक्कों की मदद से 154 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। पोप के अलावा बेन डकेट ने 86 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से Milan Rathnayake ने तीन विकेट झटके, जबकि कप्तान धनंजय डी सिल्वा, लाहिरु कुमारा और विश्वा फर्नांडो ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

इसके बाद श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 263 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 69 रनों की पारी खेली, जबकि पथुम निसांका ने 64 रन बनाए। कमिन्दु मेंडिस ने 64 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मेजबान की ओर से ओली स्टोन और जोश हल ने 3-3 विकेट झटके।

मेजबान इंग्लैंड दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 156 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से जैमी स्मिथ ने 50 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमारा ने 4 विकेट झटके, जबकि विश्वा फर्नांडो ने तीन विकेट अपने नाम किए।

श्रीलंका ने जीता तीसरा टेस्ट

श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 124 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 127* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। निसांका ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की।

निसांका के अलावा कुसल मेंडिस ने 39 रन बनाए, जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने 32* रनों का योगदान दिया। मेजबान की ओर से गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स ने 1-1 विकेट हासिल किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?