SM Trends: 11 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 11 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय इंग्लैंड काउंटी चैंपियनशिप में Northamptonshire की ओर से खेल रहे हैं।

Social Media Trends Of 11 September
Social Media Trends Of 11 September

पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक आज यानी 11 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुरली कार्तिक के जन्मदिन पर हरभजन सिंह ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय इंग्लैंड काउंटी चैंपियनशिप में Northamptonshire की ओर से खेल रहे हैं। इस समय चहल डर्बीशायर के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्होंने डर्बीशायर के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट झटके हैं। उनकी गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

श्रीलंका के शानदार सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने द ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 64 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में इस बेहतरीन बल्लेबाज ने 127 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

पथुम निसंका ने इस मैच में इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था और सभी के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। आईसीसी के लेटेस्ट टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के पथुम निसंका ने 42 पायदान लंबी छलांग लगाई है और वो अब 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?