SM Trends: 12 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 12 सितंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

बांग्लादेश ने आज यानी 12 सितंबर को भारत के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

Social Media Trends Of 12 September
Social Media Trends Of 12 September

दिलीप ट्रॉफी 2024 के चौथे मुकाबले के खेल के पहले दिन इंडिया C की ओर से ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंडिया B के खिलाफ 126 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 111 रनों की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले में इंडिया B के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। ईशान किशन की इसी पारी की रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की है।

बांग्लादेश ने आज यानी 12 सितंबर को भारत के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। उन्होंने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है जिनकी कप्तानी नजमुल हसन शांतो करते हुए नजर आएंगे। भारत ने भी इन दोनों टीमों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी थी।

अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसके लिए उन्होंने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान के लिए सबसे अच्छी बात यह है की टीम में अनुभवी खिलाड़ी राशिद खान की वापसी हुई है लेकिन शानदार सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान चोटिल होने की वजह से इस सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?