Duleep Trophy 2024: तिलक वर्मा के शतक पर आवेश खान ने किया उनका सिग्नेचर 'Samaira Celebration', आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024: तिलक वर्मा के शतक पर आवेश खान ने किया उनका सिग्नेचर ‘Samaira Celebration’, आप भी देखें वीडियो

खेल का तीसरा दिन खत्म होने तक इंडिया D ने एक विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं।

Tilak Varma (Pic Source-X)
Tilak Varma (Pic Source-X)

बेहतरीन बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस समय खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2024 के तीसरे मुकाबले में इंडिया A की ओर से दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 111* रनों की बहुमूल्य पारी खेली। बता दें, इस मैच की पहली पारी में तिलक वर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

हालांकि, दूसरी पारी में तिलक वर्मा ने इंडिया D के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। जैसे ही तिलक वर्मा ने सारांश जैन की गेंद पर दो रन भाग कर अपना शतक पूरा किया, उनके टीम के साथी आवेश खान को ‘Samaira Celebration’ करते हुए देखा गया। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो:

बता दें कि पिछले कुछ समय से तिलक वर्मा घरेलू क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं, लेकिन इस समय खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2024 के महत्वपूर्ण मैच में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है।

इंडिया D ने इस मैच में अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। टीम की ओर से Devdutt Padikkal ने 92* रन जोड़े थे। हालांकि, उनके अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया था। रिकी भुई ने 23 रनों का योगदान दिया था, जबकि हर्षित राणा ने 31 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इंडिया D की ओर से खलील अहमद और आकिब खान ने तीन-तीन विकेट हासिल किए थे।

इससे पहले इंडिया A ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 290 रन बनाए थे। शम्स मुलानी ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए थे, जबकि Tanush Kotian ने 53 रनों का योगदान दिया था। इंडिया D की ओर से हर्षित राणा ने चार विकेट झटके थे। टीम ने अपनी दूसरी पारी को 380 रन पर तीन विकेट पर घोषित कर दिया है। तिलक वर्मा के अलावा प्रथम सिंह ने भी 122 रनों का योगदान दिया।

खेल का तीसरा दिन खत्म होने तक इंडिया D ने एक विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। यश दुबे ने 15* रन बनाए हैं, जबकि रिकी भुई 44* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?