इरफान पठान LLC

VIDEO: LLC में चला इरफान का जादू, आखिरी ओवर में डिफेंड किए 12 रन, टीम को दिलाई रोमांचक जीत

इरफान पठान ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2024 के पहले मैच में कमाल कर दिया।

Irfan Pathan (Photo Source: X)
Irfan Pathan (Photo Source: X)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2024 आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मैच में कोणार्क सूर्यास ओडिशा (KSO) और मणिपाल टाइगर्स (MT) की टीम आमने-सामने थी। यह एक लो स्कोरिंग मैच था। इरफान पठान की कप्तानी में कोणार्क सूर्यास ने 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। कप्तान इरफान ने आखिरी ओवर में 12 रन डिफेंड किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। केएनएसओ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 104/9 का स्कोर बनाया।

इस लक्ष्य के जवाब में भज्जी की अगुवाई वाली मणिपाल टाइगर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 102 रन ही जुटा सकी। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान ने इस मैच में 19वें ओवर तक गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने 20वें ओवर में गेंदबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आखिरी ओवर में इरफान पठान ने डिफेंड किए 12 रन

वह जब बॉलिंग के लिए आए तब अनुरीत सिंह और ओबस पिएनार क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इरफान ने आखिरी ओवर की शुरुआत वाइड से की। उसके बाद अनुरीत ने छक्का जड़ा और इसके बाद कोणार्क की टीम थोड़ी दबाव में दिखी। हालांकि, इरफान ने इसके बाद धैर्य दिखाया और दूसरी गेंद पर सिर्फ एक रन दिया।

पिएनार ने तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। पिएनार ने चौथी और अनुरीत ने पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला। MT को अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन चाहिए थे और इरफान ने पिएनार को आउट कर दिया। उन्होंने इस ओवर में कुल 10 रन दिए।

मणिपाल टाइगर्स के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमटी की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और सोलोमन मीरे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं मनोज तिवारी (2), सौरभ तिवारी (5) और एंजेलो परेरा (5) भी बड़ी पारी में खेलने में नाकाम रहे। मणिपाल टाइगर्स ने महज 21 रन जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए। इसमें असेला गुणरत्ने ने 13 रन का योगदान दिया।

हालांकि, अंत में डैनियल क्रिश्चियन ने 29 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 30 जबकि पिएनार ने 24 गेंदों में दो सिक्स की बदौलत 34 रन की पारी खेली। वहीं अनुरीत 9 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, केएनएसओ के लिए सर्वाधिक रन इरफान (23 गेंदों में 18, तीन चौके) ने बनाए।

 

close whatsapp