Rishabh Pant का शतक देख गर्लफ्रेंड की खुशी हुई आउट ऑफ कंट्रोल, लगाई स्पेशल इंस्टा स्टोरी
Rishabh Pant के शतक के बाद उनकी गर्लफ्रेंड की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल।
अद्यतन - सितम्बर 21, 2024 2:16 अपराह्न

बांग्लादेश के खिलाफ Rishabh Pant ने चेन्नई टेस्ट में काफी शानदार बल्लेबाजी की है, जहां इस खिलाड़ी ने रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करते ही शतक ठोक दिया। जिसके बाद पंत के फैन्स के बीच खुशी की लहर है, वहीं इस शतक के बाद ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड भी खबरों में आ गई है और इसका कारण बना उनकी एक खास इंस्टा स्टोरी।
अपनी पारी में Rishabh Pant ने की चौके-छक्कों की बारिश
दूसरी ओर बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे दिन Rishabh Pant ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया था, वहीं शतक बनाते ही ये बल्लेबाज आउट भी हो गया था। अपनी पारी में पंत ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए, साथ ही इस दौरान उन्होंने शानदार अंदाज में 13 चौके के अलावा 4 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए।
Rishabh Pant का शतक और उनकी गर्लफ्रेंड की इंस्टा स्टोरी…
*Rishabh Pant के शतक के बाद उनकी गर्लफ्रेंड की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल।
*पंत की गर्लफ्रेंड Isha Negi ने इंस्टा स्टोरी पर एक छोटा सा संदेश किया शेयर।
*जहां उनकी इंस्टा स्टोरी पर अंग्रेजी में लिखा है- Grateful, Thankful, Blessed।
* Isha Negi की इंस्टा स्टोरी को अब फैन्स ने पंत के शतक से कनेक्ट किया है।
Isha Negi की इंस्टा स्टोरी Rishabh Pant के शतक के बाद

बांग्लादेश टीम को मिला है काफी विशाल टागरेट
वहीं चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया को पंत और गिल की तेज बल्लेबाजी का बड़ा फायद हुआ, जिसकी बदौलत बांग्लादेश टीम को एक विशाल टारगेट मिला है। जहां इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए अब मेहमान टीम को 515 रन बनाने हैं, जो इस टीम के लिए एक काफी बड़ा टारगेट है। वहीं टीम इंडिया की तरफ से पंत के अलावा शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा था, इस दौरान गिल ने अपनी पारी में 119 रन बनाए थे और इस दौरान वो नाबाद भी लौटे। अब देखना अहम होगा की भारतीय गेंदबाज कब तक बांग्लादेश टीम के बल्लेबाजों को आउट कर, मैच अपने नाम करते हैं।