IND vs BAN 1st Test Match Highlights: भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया, देखें मैच के स्पेशल हाईलाइट्स

IND vs BAN 1st Test: भारत ने बांग्लादेश को हराकर 280 रनों से दर्ज की जीत; देखें मैच के स्पेशल हाईलाइट्स

IND vs BAN 1st Test Match Highlights: चेपॉक में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपने ऑल राउंड प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को 280 रन से हरा दिया और दो मैचों की सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है।

IND vs BAN 1st Test Match Highlights (Source X)
IND vs BAN 1st Test Match Highlights (Source X)

IND vs BAN 1st Test Match Highlights: चेपॉक में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपने ऑल राउंड प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को 280 रन से हरा दिया और दो मैचों की सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम इंडिया के स्पिन अटैक का शिकार हुई और उनकी दूसरी पारी 234 रनों पर सिमट गई।

भारत की पहली पारी

टीम इंडिया ने पहली पारी में 91.2 का खेल खेला था जिसमें उन्होंने 376 रन बनाए थे। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 56 रन, ऋषभ पंत ने 39 रन, रवींद्र जडेजा ने 86 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 113 रनों का योगदान दिया था। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए थे और टीम इंडिया की कुछ बड़ी मछलियों को अपना शिकार बनाया था। वहीं, तस्कीन अहमद ने दूसरा सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।

बांग्लादेश की पहली पारी

बांग्लादेश की पहली पारी 47.1 ओवर के अंदर ही 149 रन पर सिमट गई थी। टीम के लिए बस 4 खिलाड़ी ही 20 रनों का आंकड़ा पार कर पाए थे जिसमें सबसे ज्यादा रन शाकिब अल हसन ने बनाए। शाकिब के बल्ले से बस 32 रन आए थे। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए थे, उनके नाम 4 विकेट थे।
बाकी मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने खाते में हासिल किए।

भारत की दूसरी पारी

टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत (109 रन) और शुभमन गिल (119 नाबाद) के थे। दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा। कप्तान रोहित शर्मा ने 500 से ज्यादा रनों की बढ़त मिलते ही 287/4 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। बांग्लादेश के गेंदबाजों में मेहदी हसन मिराज ने 2 और तस्कीन अहमद और नाहिद राणा ने 1-1 विकेट चटकाए थे।

बांग्लादेश की दूसरी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन उनके कप्तान नजमुल हुसैन शांन्तो ने बनाए । उन्होंने 127 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाजी से उन्हें कोई साथ नहीं मिला। बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में 234 पर ही ऑल आउट हो गई। भारत के लिए चौथे पारी में स्पिनरों का बोलबाला रहा। जसप्रीत बुमराह ने जहां 1 विकेट चटकाए, वहीं, जडेजा ने 3 और अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। अश्विन ने पहले बल्ले से शतक जड़ा और गेंदबाजी में 6 विकेट झटके।

IND vs BAN 1st Test Match Video Highlights (भारत vs बांग्लादेश मैच हाइलाइट्स )

close whatsapp