'इन दो खिलाड़ियों के बिना भारत अपने घर में टेस्ट की प्लेइंग XI बना ही नहीं सकता', कामरान अकमल ने दिया हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘इन दो खिलाड़ियों के बिना भारत अपने घर में टेस्ट की प्लेइंग XI बना ही नहीं सकता’, कामरान अकमल ने दिया हैरान करने वाला बयान

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

Ravichandran Ashwin Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने हाल ही में भारत के रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 280 रनों से अपने नाम किया था, जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में शतक जड़ा और फिर दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट झटके। यही नहीं रवींद्र जडेजा ने भी रविचंद्रन अश्विन का साथ काफी अच्छी तरह से दिया।

कामरान अकमल ने इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘रविचंद्रन अश्विन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए और अपनी टीम के लिए शतक भी बनाया। यही नहीं उन्होंने जडेजा के साथ मैच विनिंग साझेदारी भी की। इन दो खिलाड़ियों के बिना टीम इंडिया अपने घर में टेस्ट की प्लेइंग XI नहीं बना सकती है।’

कामरान अकमल ने ऋषभ पंत की भी जमकर प्रशंसा की

अश्विन और जडेजा के अलावा कामरान अकमल ने ऋषभ पंत की भी जमकर प्रशंसा की, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बहुमूल्य शतक जड़ा था। ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 109 रन बनाए थे। कामरान अकमल ने कहा कि, ‘ऋषभ पंत ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैं मेडिकल पैनल और ट्रेनर को सैल्यूट करता हूं जो उन्हें वापस मैदान पर लाए।’

बता दें कि दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से शुरू हो रहा है। अभी तक इन तीनों ही खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी वे अपनी छाप छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। टीम इंडिया भी इस बात से काफी खुश है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?