EXCLUSIVE: LLC 2024 में खेलने के लिए जोधपुर पहुंचे Chris Gayle, ली धाकड़ एंट्री; शिखर धवन के साथ करेंगे ओपनिंग!
क्रिस गेल बुधवार (25 सितंबर) को जोधपुर पहुंचे हैं और उनका स्वागत चैंपियन सॉन्ग बजाकर किया गया।
अद्यतन - सितम्बर 25, 2024 8:20 अपराह्न

Chris Gayle Entry at Jodhpur Ahead of Legends League Cricket 2024 Upcoming Matches: जोधपुर और सूरत में लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी लीजेंड्स लीग सीजन-3 का हाइप काफी ऊपर है और फैंस काफी उत्सुक हैं।
बात करें टूर्नामेंट की तो बड़े नामों में शुमार वेस्टइंडीज के दिग्गज और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) शुरुआती मैचों में गायब रहने के बाद, अब LLC 2024 के मैच 6 में चौके-छक्कों की बारिश करने वाले हैं।
शिखर धवन के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे क्रिस गेल
LLC 2024 का छठा मैच 26 सितंबर को सदर्न सुपर स्टार्स (Southern Super Stars) vs Gujarat Greats (गुजरात ग्रेट्स) के बीच खेला जाएगा। क्रिस गेल गुजरात ग्रेट्स का हिस्सा हैं और इस टीम की कप्तानी शिखर धवन के हाथों में है। मैच के लिए क्रिस गेल बुधवार (25 सितंबर) को जोधपुर पहुंचे हैं और उनका स्वागत चैंपियन सॉन्ग बजाकर किया गया है।
इस एंट्री का वीडियो CricTracker (जो LLC 2024 के मीडिया पार्टनर हैं) ने अपने कैमरे मैं कैद कर गेल के फैंस के साथ साझा किया है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि बैकग्राउन्ड में चैंपियन गाना बज रहा है। वहीं, क्रिस गेल का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। क्रिस गेल के आते ही यह तो तय है कि शिखर धवन उनके साथ में ओपनिंग करते दिखाई देंगे।
वीडियो: Chris Gayle Entry at Jodhpur Ahead of Legends League Cricket 2024 Upcoming Matches:
Chris Gayle arrived in Jodhpur for the match against Southern Superstars in the Legends League Cricket Season 3. @henrygayle
Video Credit: CricTracker Editor Hitesh Jha pic.twitter.com/WuxqEqbyaP
— Sandeep Kumar (@Sandeep80645076) September 25, 2024
गुजरात ग्रेट्स की टीम
शिखर धवन (कप्तान), क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, श्रीसंत, पारस खाडा, असगर अफगान, जेरोम टेलर, लियाम प्लंकेट, लेंडल सिमंस, मोर्ने वान विक, समर कादरी, सीकुगे प्रसन्ना, शैनन गैब्रियल, साइब्रांड एनोएलब्रेकेट, कमाउ लेवररॉक।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा सीजन 20 सितंबर से शुरू हुआ है। पिछले संस्करणों के विपरीत, लीग में 25 मैच होंगे और मैचों के बीच पर्याप्त समय होगा। लीग चरण में प्रत्येक टीम को सात मैच मिलेंगे और शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी। प्लेऑफ में क्वालीफायर, एलिमिनेटर और सेमीफाइनल शामिल हैं और फाइनल 16 अक्टूबर को होगा।