ENG vs AUS: लियम लिविंगस्टोन की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए स्टुअर्ट ब्रॉड, इंग्लिश चयनकर्ताओं की भी लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs AUS: लियम लिविंगस्टोन की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए स्टुअर्ट ब्रॉड, इंग्लिश चयनकर्ताओं की भी लगाई क्लास

इस मुकाबले में मेजबान की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 62* रनों की तूफानी पारी खेली।

Liam Livingstone (Pic Source-X)
Liam Livingstone (Pic Source-X)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला 27 सितंबर को लॉर्ड्स में खेला गया था। इस मैच को इंग्लैंड ने DLS नियम के तहत 186 रनों से अपने नाम किया। इस मुकाबले में मेजबान की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 62* रनों की तूफानी पारी खेली।

लियम लिविंगस्टोन ने अपनी इस पारी के दौरान आस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। उनकी इस पारी की वजह से इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवर में 5 विकेट खोकर 312 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 126 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच खत्म होने के बाद पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लियम लिविंगस्टोन की जमकर प्रशंसा की है।

स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए लियम लिविंगस्टोन ने कहा कि, ‘इंग्लैंड को लिविंगस्टोन से इसी चीज की उम्मीद थी। हमें यह चीज याद रखनी चाहिए कि लिविंगस्टोन ओरिजिनल टीम में शामिल नहीं थे। उन्होंने इंग्लैंड चयनकर्ताओं को यह बताया है कि क्यों उन्हें व्हाइट बॉल टीम में शामिल किया जाना चाहिए और अनुभवी खिलाड़ी इंग्लैंड को मैच जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उनके पास हमेशा से ही ताकत रही है और लियम लिविंगस्टोन ने बेहतरीन क्रिकेटिंग शॉट्स खेले हैं। वो गेंद के मजबूत स्ट्राइकर है।’

मुझे लगता है की ऑस्ट्रेलिया ने अपनी गति में काफी बदलाव किया है: स्टुअर्ट ब्रॉड

बता दें कि, लियम लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड की पारी के अंतिम ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ 28 रन जड़े थे। उन्होंने मिचेल स्टार्क के खिलाफ एक ओवर में चार छक्के और एक चौका मारा था।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी गति में काफी बदलाव किया है। लॉर्ड्स की पिच में गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। ऑस्ट्रेलिया ने काफी धीमी गेंदे फेंकी। लियम लिविंगस्टोन ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।’

5 मैच की टेस्ट सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम वनडे मैच 29 सितंबर को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?