IPL 2025 में 'अनकैप्ड' खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे एमएस धोनी, जाने क्या है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 में ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे एमएस धोनी, जाने क्या है पूरा मामला

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। बता दें कि, इस दिग्गज खिलाड़ी ने 15 साल चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने के बाद 2024 सीजन से पहले इस महत्वपूर्ण पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की कमान संभाली थी।

जब धोनी ने चेन्नई टीम की कप्तानी के पद से इस्तीफा दिया था, तब तमाम लोगों ने इस चीज को लेकर अपना पक्ष रखा था कि क्या वो आईपीएल 2025 में एक खिलाड़ी के रूप में ही खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रिटेंशन नियम को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

सभी फ्रेंचाइजियों को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें पांच कैप्ड (भारतीय या विदेशी) और दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। यह रिटेंशन या राइट टू मैच के विकल्प से किया जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स इस नियम का अच्छी तरह से इस्तेमाल कर सकती है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को अनकैप्ड स्लॉट में रिटेन किया जा सकता है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2020 में संन्यास ले लिया है। अगर चेन्नई सुपर किंग्स धोनी को इस नियम के तहत रिटेन करती है तो उन्हें 12 करोड़ की जगह 4 करोड़ रुपए मिलेंगे।

जाने क्या है रिटेंशन नियम?

इस नियम के तहत, एक कैप्ड भारतीय खिलाड़ी अनकैप्ड हो जाएगा, यदि उसके पास संबंधित सत्र से पहले के पांच कैलेंडर वर्ष हैं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआती एकादश में नहीं खेला गया है या बीसीसीआई के साथ केंद्रीय अनुबंध नहीं है। यह केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा।

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी वापसी को लेकर कहा था कि, ‘हमें यह देखना होगा कि खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर बोर्ड क्या फैसला लेता है। इस समय गेंद हमारे कोर्ट में नहीं है। इसलिए जब एक बार नियम की घोषणा हो जाएगी मैं अपना फैसला तब लूंगा। यह भी देखना होगा कि क्या टीम मुझ पर भरोसा जताती है या नहीं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?